The Lallantop

श्रद्धा के मर्डर पर रील बनाया, सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगा दी!

लोगों का मानना है कि इतने सेंसिटिव मामले पर बिना जानकारी के इस तरह की रील बनाना गलत है

Advertisement
post-main-image
श्रद्धा मर्डर केस पर बन दी रील (फोटो-ट्विटर)

श्रद्धा वालकर मर्डर केस की खबरों के बीच एक शख्स ने मामले से जुड़ा एक वीडियो बनाया जिसको लेकर खूब ट्रोलिंग हो रही है (Shraddha Walker Murder Case Reel video Troll). वीडियो बनाने वाले आरुष गुप्ता ने श्रद्धा और आफताब की कहानी पर इंस्टा रील बनाई है. इस तरह के संवेदनशील मामले पर रील बनाने के लिए लोगों ने उन्हें खूब लताड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में आरुष ने खुद ही श्रद्धा और आफताब का रोल प्ले किया है. वीडियो के बैकग्राउंड में ओम शांति ओम का 'दंस्तान-ए-ओम शांति ओम' गाना भी इस्तेमाल किया गया है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में काफी गुस्सा है. लोगों का मानना है कि इतने सेंसिटिव मामले पर बिना जानकारी के इस तरह की रील बनाना गलत है. साथ ही कई लोगों ने वीडियो बनाने वाले को बीमार करार दिया है.  

ट्विटर यूजर निरवा मेहता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

Advertisement

“श्रद्धा वालकर मर्डर केस अब इन्फ्लुएंसर रील का टॉपिक बन गया है. ट्रिगर वार्निंग: हिंसा, हत्या, दुर्व्यवहार.”


एक अन्य यूजर ने लिखा,

“सब कुछ कॉन्टेंट नहीं है. अगर इसका मकसद मामले के बारे में जागरूकता फैलाना था तो ये बिना नाटक किए भी किया जा सकता है. यह एक कानूनी मुद्दा है और काफी संवेदनशील है.”

Advertisement

एक ने लिखा,

“क्या ये शख्स प्यार के नाम पर इस अपराध को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है?”

एक ने लिखा,

“कृपया इस बीमार मानसिकता वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करें. ये कोई जागरूकता वीडियो नहीं है बल्कि कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए बनाया गया है.”

वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि वीडियो में कुछ गलत नहीं है और इसे लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है. 

बता दें आरुष गु्प्ता जाने माने कॉन्टेंट क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1 लाख 80 हजार लोग फॉलो करते हैं. वहीं यूट्यूब पर आरुष के 3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.

ताजा अपडेट्स के मुताबिक, श्रद्धा वालकर मर्डर केस के आरोपी आफताब का लाई डिटेक्टर टेस्ट होने वाला है. आरोप है कि आफताब ने मई में अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या की और फिर उसकी लाश के टुकड़े किए. आफताब कथित तौर पर टुकड़ों को फ्रिज में रखकर धीरे-धीरे ठिकाने लगाते रहा. इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या छिपाने के लिए श्रद्धा के इंस्टा अकाउंट से उसके दोस्तों से बात की और लंबे समय तक उसके बिल भरता रहा. 

देखें वीडियो- श्रद्धा मर्डर केस को लेकर 'गंदगी' फैलाने वालों को एंकर की ये बात बहुत चुभेगी!

Advertisement