The Lallantop

"ड्रग्स लेता था आफताब, ब्राउनी बनाकर आधी रात बेचता था"- श्रद्धा का दोस्त बोला

श्रद्धा के दोस्त ने कहा कि आफताब ने 23 नवंबर 2020 को भी उसे को मारने की कोशिश की थी.

Advertisement
post-main-image
श्रद्धा वाल्कर के चेहरे पर चोट के निशान वाली ये नई तस्वीर सामने आई है.

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. श्रद्धा के एक दोस्त गॉडविन रॉड्रिगेज ने दावा किया है कि आफताब पूनावाला ड्रग्स लेता था और इसकी सप्लाई भी करता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रॉड्रिगेज ने इंडिया टुडे और आज तक को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 

'शुरु में आफताब ने दावा किया था कि वह उससे शादी करेगा. लेकिन बाद में श्रद्धा को पता चला कि वह काफी ज्यादा ड्रग्स लेता था. श्रद्धा मुझे बताती थी कि आफताब वीकेंड में ड्रग्स लेता है. वह ब्राउनी बनाकर बेचता था. इन्हें फ्रिज में रखता था.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 

'आफताब आधी रात में ड्रग्स बेचता था. श्रद्धा को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था. आफताब के माता-पिता श्रद्धा से कहते थे कि अगर तुम उसके साथ रहोगी तो तुम भी मनोरोगी हो जाओगी. एक तुम ही हो जो इतनी देर आफताब के साथ रही.'

गॉडविन ने कहा कि आफताब ने 23 नवंबर 2020 को भी श्रद्धा को मारने की कोशिश की थी, जिसके चलते श्रद्धा ने दोस्त से मदद मांगी थी.

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, 

'आफताब से मिलने से पहले श्रद्धा अकेले सफर करती थी. वह अकेले नेपाल की यात्रा करना चाहती थी. आफताब को यह पसंद नहीं था क्योंकि वह उसके बारे में बहुत पजेसिव था. यहां तक ​​कि उसे ये भी पसंद नहीं था कि श्रद्धा मुझसे बात करे.'

श्रद्धा की पुरानी तस्वीर जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं.

गॉडविन ने यह भी दावा किया कि श्रद्धा आफताब को छोड़ना चाहती थी और मारपीट के सिलसिले में वह पुलिस के पास भी गई थी. उन्होंने कहा,

'आप जो तस्वीरें दिखा रहे हैं वो एक दिन के बाद की है. जब उसने मुझसे बात किया था, उस समय उसके चेहरे पर खून के धब्बे थे और नाक पर चोटों के निशान थे. और इसी स्थिति में वह पुलिस थाने में गई थी.'

गॉडविन रॉड्रिगेज ने यह भी कहा कि उस अपार्टमेंट में जो भी चीजें थीं, वो लोन पर थीं और वो सब श्रद्धा के नाम पर ली गई थी. श्रद्धा के दोस्त ने कहा कि आफताब गलत तरीके से पैसे बनाता था. उसने कहा,

'आफताब पैसे मांगता था और उसके बदले में श्रद्धा को अपने घर से पैसे मांगने पड़ते थे. श्रद्धा और आफताब बम्बल ऐप पर मिले थे. जब वे लिव-इन-रिलेशनशिप में थे तब भी वह डेटिंग ऐप पर था. श्रद्धा ने इसे लेकर सवाल भी उठाया था कि जब मैं डेटिंग ऐप पर नहीं हूं, तो तुम वहां क्यों हो?'

गॉडविन रॉड्रिगेज ने कहा कि आखिरी बार साल 2021 के आखिर में श्रद्धा से उनकी बातचीत हुई. गॉडविन के मुताबिक उस समय वह अपनी नौकरी को लेकर खुश थी.

दी लल्लनटॉप शो: दिल्ली NCR में लगातार आने वाले भूकंपों की असली वजह ये है, क्या आप बच पाएंगे?

Advertisement