The Lallantop

अरविंद केजरीवाल पर फिर फेंका गया जूता

उसने केजरीवाल के सामने एक सीडी लहराते हुए सीएनजी स्कैम से जुड़े आरोप लगाए और फिर जूता उतारकर उछाल दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंका गया है. गाड़ियों की 'ऑड-ईवन' पॉलिसी को लेकर शनिवार को वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स खड़ा होकर चिल्लाने लगा. उसने केजरीवाल के सामने एक सीडी लहराते हुए सीएनजी स्कैम से जुड़े आरोप लगाए और फिर जूता उतारकर उछाल दिया. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे दबोच लिया. उससे मारपीट भी हुई. आरोपी आम आदमी सेना से जुड़ा है. उसका नाम वेद प्रकाश है. इस पर आम आदमी सेना के नेशनल प्रेसिडेंट प्रभात कुमार ने कहा कि यह काम दिल्ली की जनता के लिए किया गया है और इसमें कुछ गलत नहीं है. आम आदमी सेना AAP से अलग हुए नाराज कार्यकर्ताओं का गुट है. इस साल जनवरी में केजरीवाल पर भावना अरोड़ा ने स्याही फेंकी थी. वह भी आम आदमी सेना से जुड़ी थीं. https://www.youtube.com/watch?v=CJ1WiwUOs98&nohtml5=False

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement