समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान फिर क़ानून के लपेटे में आ गए हैं. उनके साथ ही उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म और सात दूसरे लोगों के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया गया है. उन पर करोड़ों रुपए की सफ़ाई मशीनों को “ग़ायब” करने का आरोप है.
जमीन के नीचे काटकर दबा दी थी सफाई मशीन, आज़म खान पर FIR
करोड़ों की मशीन के टुकड़े किए, फिर दफनाया, साथ में किताब भी गाड़ दी!


दिलचस्प बात ये है कि सफ़ाई मशीन को ज़मीदोज़ कर दिया गया था. इसे खोद निकालने के लिए इन दिनों मशहूर हो चला बुलडोज़र ही काम आया. पुलिस के मुताबिक़ ख़बर मिलते ही 20 सितंबर को प्रशासन जेसीबी लेकर जौहर यूनिवर्सिटी पहुँची. ज़मीन खोदी तो वहां सफ़ाई मशीन मिली.
दो आरोपियों ने पूछताछ में “सच” क़बूलादरअसल रविवार को रामपुर शहर में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर आजम खान के दो करीबियों को हिरासत में लिया था. इनका नाम सालिम और अनवार बताया जा रहा है. फिर मंगलवार सुबह ED की टीम ने दोनों आरोपियों से लगभग 2 घंटे तक पूछताछ की.
पूछताछ के बाद पुलिस टीम दोनों आरोपियों के साथ बुलडोजर लेकर सीधे जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची. आरोपियों द्वारा बताई गई जगहों पर जब बुलडोजर से खुदाई की गई तो वहां सफाई मशीन के टुकड़े मिले. इससे पता चलता है कि पहले मशीन को कटवाया गया और फिर जमीन में छिपाया गया. दोनों आरोपियों की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई है.

आरोपियों में सपा नेता आजम खान, उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खान, यूनिवर्सिटी के उपकुलपति सुल्तान मोहम्मद खान, अनवार हुसैन, सालिम और तालिब शामिल हैं. इनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने के लिए रामपुर नगर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज किया गया है.
मगर इसके साथ ही Enforcement Directorate ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच शुरू कर दी. मामले को पुलिस तक ले जाने वाले शख़्स का नाम बाकर अली ख़ान बताया जा रहा है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सरकारी मशीनों को कटवाकर जौहर यूनिवर्सिटी में दबाया गया है.
पर बात सिर्फ़ ज़मीन में गाड़ी गई मशीनों तक ही सीमित नहीं रही. आजतक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी कैंपस बिल्डिंग में बनी लिफ्ट की शाफ्ट में छुपा कर रखी गई बेहद कीमती किताबें भी बरामद की गई हैं. ये किताबें मदरसा आलिया लाइब्रेरी से चोरी की गई थीं और इस मामले में 2019 में ही FIR दर्द कर ली गई थी.

आजम खान पर लूटपाट, चोरी समेत कई धाराओं में करीब सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. पिछले महीने ही उनके खिलाफ गवाहों को धमकाने के आरोप में दो केस और दर्ज किए गए थे. आजम खान इन तमाम मुकदमों में फ़िलहाल जमानत पर हैं. वो पूरे 27 महीने बाद इसी साल मई में जेल से बाहर आए हैं.
देखें वीडियो- शिवपाल यादव और आजम खान को लेकर मुलायम सिंह की बहू अपर्णा ने बहुत कुछ कह दिया













.webp?width=275)


.webp?width=120)





