The Lallantop

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो लीक, सलाद-फल और अच्छा खाना खा रहे!

वकील ने कहा था - "वजन 28 किलो गिर गया था"

Advertisement
post-main-image
जेल से सत्येंद्र जैन का एक और सीसीटीवी लीक (फोटो- ट्विटर ANI)

तिहाड़ जेल से दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है (Satyendra Jain new CCTV Footage Leak). ये वीडियो अलग-अलग दिन के हैं जिसमें वो खाना खाते दिख रहे हैं. देखने से पता चलता है कि खाना जेल का नहीं है और मील में कई अलग-अलग तरह की चीजें हैं. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन आठ किलो बढ़ गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सत्येंद्र जैन के वकील ने हाल ही में दावा किया था कि जेल में उनका वजन 28 किलो कम हुआ है. इस बीच ही जेल से उनके खाने के सीसीटीवी फुटेज लीक हो गए. लीक हुए ये वीडियो 13 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर के हैं. इसमें दिख रहा है कि जैन को जेल में अच्छा खाना मिलता है. वो जेल में सलाद-फल और प्लास्टिक के डब्बों से खाना खाते नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

बता दें कि सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के कोर्ट में आवेदन किया था कि जेल अधिकारी उन्हें ढंग से खाना नहीं देते और भूखा रखते हैं. कहा गया कि जैन को अपनी धार्मिक मान्यताओं और उपवास के मद्देनजर बेसिक खाना मिलना चाहिए.

इससे पहले जेल का एक सीसीटीवी फुटेज लीक हुआ था जिसमें सत्येंद्र जैन अपने पैरों और सिर की मसाज कराते दिखे. तब आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान आया कि जैन की मेडिकल कंडीशन ठीक नहीं और उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत होती है. वीडियो को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने आप पर जमकर निशाना साधा. फिर खबर आई कि जिस शख्स से सत्येंद्र जैन मसाज करवा रहे थे, वो अपनी ही नाबालिग बेटी के रेप का आरोपी है.

इसी कड़ी में सत्येंद्र जैन के मेडिकल रिकॉर्ड भी सामने आए हैं. इन दस्तावेजों के मुताबिक जेल में रहते हुए सत्येंद्र जैन एक बार बाथरूम में गिर गए थे. तब उनकी पीठ में चोट आई थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल रिकॉर्ड बताते हैं कि दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट और वहां के मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने जैन को फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी थी. 

Advertisement

जून 2022 की इस घटना के बाद जुलाई और अगस्त महीने में सत्येंद्र जैन को दो TFESI यानी ट्रांसफॉरैमिनल एपिड्युरल स्टेरॉयड इन्जेक्शन दिए गए थे. मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्हें पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस की भी समस्या थी.

देखें वीडियो- तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाले की हकीकत जान होश उड़ जाएंगे!

Advertisement