The Lallantop

"सत्येंद्र जैन ने मजबूर किया, 10 करोड़ लिए, फिर बोले.. " - सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी से बवाल!

"मैं आम आदमी पार्टी को दिए चंदे के बारे में जानकारी न दूं.”

Advertisement
post-main-image
AAP पर बड़ा आरोप (फोटो-आजतक)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया है. सुकेश का दावा है कि उसने AAP नेता सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए बतौर प्रोटेक्शन मनी दिए हैं (Sukesh allegedly paid 10 crore to Satyendra Jain). आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से LG वीके सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में ही सत्येंद्र जैन पर ये बड़ा आरोप लगाया गया. सुकेश ने मामले में जांच की मांग की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश ने चिट्ठी में लिखा,

“सत्येंद्र जैन ने मुझे लगातार पैसे देने के लिए मजबूर किया. 2-3 महीनों में मुझसे 10 करोड़ की राशि वसूल की गई.”

Advertisement

सुकेश ने दावा किया कि पूरा पैसा कोलकाता में सत्येंद्र जैन के करीबी चतुर्वेदी ने लिया था. सुकेश ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन ने उसे डीजी जेल और जेल प्रशासन द्वारा धमकाया. चिट्ठी में लिखा,

“मुझे 2017 में गिरफ्तार किया गया था. मैं तिहाड़ जेल में बंद था. सत्येंद्र जैन उस वक्त जेल मंत्री थे. वो कई बार जेल आए और मुझसे कहा कि मैं जांच एजेंसी के सामने आम आदमी पार्टी को दिए चंदे के बारे में जानकारी न दूं.”

सुकेश ने दावा किया है कि AAP ने उससे पार्टी में जगह देने का वादा कर 50 करोड़ से ज्यादा का चंदा लिया. इतना ही नहीं सुकेश के मुताबिक, पार्टी ने उसे राज्यसभा में भेजने में मदद करने का भी भरोसा दिया था. 

Advertisement

मामले पर BJP ने भी आम आदमी पार्टी और मंत्री सत्येंद्र जैन को घेरा है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी को जबरन वसूली करने वाली पार्टी कहा है. शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया

“कॉनमैन सुकेश ने सत्येंद्र जैन को सुरक्षा राशि के रूप में ₹10 करोड़ का भुगतान किया. जैन उस वक्त जेल मंत्री थे और तभी AAP को 50 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया. आप जबरन वसूली करने वाली पार्टी है. केजरीवाल ने इस हवालाबाज को कट्टर ईमानदार कहकर डिफेंड किया था. क्या अब केजरीवाल सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करेंगे? या उसका बचाव करेंगे?”

बता दें सत्येंद्र जैन इस समय प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की गिरफ्त में हैं. उन पर करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है. ED ने अपनी जांच में दावा किया था कि साल 2015-16 से सत्येंद्र जैन से जुड़ी कंपनियों को ‘शेल’ यानी 'कागजी' कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपये की राशि मिली. वहीं आम आदमी पार्टी का मानना है कि ये केस पूरी तरह से फर्जी है. 

देखें वीडियो- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल से ये कह दिया

Advertisement