The Lallantop

पूर्व कांग्रेस मंत्री का सहायक निकला ISI जासूस, ऑपरेशन सिंदूर के वक्त जिला कंट्रोल रूम में था

जासूसी का आरोपी साकुर खान पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सालेह मोहम्मद का निजी सहायक रह चुका है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
जासूसी का आरोपी साकुर खान. (India Today)

राजस्थान में एक सरकारी कर्मचारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का ‘निजी सहायक’ रह चुका है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपी का नाम साकुर खान मंगालियार है. इंडिया टुडे के शरत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान CID और जयपुर से आई खुफिया एजेंसियों की टीमों ने जैसलमेर के एक सरकारी कार्यालय से साकुर को गिरफ्तार किया. वह जैसलमेर जिले का निवासी है और वर्तमान में राज्य के रोजगार कार्यालय में कार्यरत है. चौंकाने वाली बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में तैनात था.

खुफिया एजेंसियों को शक है कि साकुर खान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था. उसे कुछ समय से निगरानी में रखा गया था, क्योंकि इनपुट मिले थे कि वह पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी के संपर्क में था और उसके ISI से संबंध हो सकते हैं.

Advertisement

शरत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पुष्टि करते हुए कहा,

उच्च अधिकारियों से मिले इनपुट के आधार पर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

साकुर खान पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सालेह मोहम्मद का निजी सहायक रह चुका है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. इसे लेकर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा,

Advertisement

राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक शकूर खान पर पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने के पुख्ता सबूत मिले हैं. वह सीमावर्ती इलाकों की गोपनीय सूचनाएं पाक अधिकारियों से साझा करता था. शकूर खान सरकारी कर्मचारी है और कई बार सरकार को बिना बताए पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुका है.

कांग्रेस के खून में ही पाकिस्तान-परस्ती है.

सूत्रों के अनुसार, साकुर खान के मोबाइल फोन में कई अज्ञात पाकिस्तानी नंबर पाए गए हैं, जिनके बारे में वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अब तक 6-7 बार पाकिस्तान जा चुका है.

अधिकारियों ने बताया कि उसके फोन में फिलहाल कोई सैन्य जानकारी या संवेदनशील वीडियो नहीं मिले हैं, लेकिन कई पोस्ट डिलीट की गई थीं. उसकी वित्तीय जांच भी की जा रही है, जिसमें दो बैंक खातों की निगरानी शामिल है.

वीडियो: NIA ने CRPF जवान को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप

Advertisement