रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को किसी ट्रेन के बारे में कोई अपडेट देनी हो तो वो पहले अपने ट्विटर के फॉलोअर्स को देते हैं. कभी किसी ट्रेन की फ़ोटो शेयर करके तो कभी कोई वीडियो शेयर करके. बुधवार, 31 मई को उन्होंने एक ट्रेन के कोच के इंटीरियर की फ़ोटो शेयर की और फॉलोअर्स से पूछा कि ये कौनसी ट्रेन है बताइए. ट्वीट में मंत्री ने लिखा,
देश को जल्दी ही ये जाबड़ ट्रेन मिलेगी, कोच की तस्वीर वायरल होते ही लोग नाम बताने लगे
कोच की फ़ोटो देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की आत्मा खुश हो गई.


'अंदाजा लगाइए, कौनसी ट्रेन बन रही है.
हिंट- जैक एंड जिल वेंट अप दी हिल'.
फ़ोटो में दिख रहे ट्रेन के डिब्बों में गलियारे के दोनों ओर सिंगल-सिंगल स्लाउचिंग सीटें हैं. बड़ी खिड़कियां हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि कोच कालका-शिमला रूट के लिए बनाई गई नई टॉय ट्रेनों के हैं. गौरव अग्निहोत्री नाम के यूजर ने कहा,
‘ये हैं शिमला-कालका एक्सप्रेस के नए डिब्बे!’

ट्रेन का कोच देखकर त्यागी जी की आत्मा खुश हो गई. उन्होंने कहा,
‘आत्मा खुश हो गयी देख कर.’

काम की बात पूछते हुए Appledore नाम के ट्विटर अकाउंट से पूछा गया,
‘किराया क्या है इसका?’

अमित कर्ण नाम के यूजर ने लिखा,
‘सर पहले मुंबई लोकल की दशा दिशा सुधारिए. जितनी भीड़ होती है मुंबई लोकल में, हर दिन किसी युद्ध से कम नहीं होता, उससे जाना और आना.’

शिकायत करते हुए मुकेश जिंदल ने कहा,
‘सर ट्रेन बहुत लेट चल रही है, सही टाइम पर चलने के लिए बोलिए.’

कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) ने कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक के लिए कुछ नए कोच तैयार किए हैं. इन डिब्बों में कांच की छतें और बड़ी खिड़कियों वाले चार विस्टाडोम नैरो गेज लगाए गए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन डिब्बों के निर्माण के कुछ दिनों बाद रेल मंत्री ने ये ट्वीट किया है. इसीलिए अंदाजा यही लगाया गया कि ये कालका-शिमला एक्सप्रेस के नए डिब्बे हो सकते हैं.
बीती 29 मई को RCF के जनरल मैनेजर आशीष अग्रवाल ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि इन कोचों को सेवा में लाने से पहले कालका-शिमला रूट पर ट्रायल रन होगा. ट्रेन में एक एसी एग्जीक्यूटिव कार (12 सीट), एक एसी चेयर कार (24 सीट), एक नॉन-एसी चेयर कार (30 सीट) और एक पावर-कम-लगेज और गार्ड कार शामिल होगी. उन्होंने बताया था कि डिब्बों को ट्रायल रन के लिए कालका रेलवे को सौंप दिया गया है. वहां से हरी झंडी दिखाने की तारीख रेलवे बोर्ड द्वारा तय की जाएगी.
नोट: जैक एंड जिल वेंट अप दी हिलवीडियो: विकास दिव्यकीर्ति के साथ सौरभ द्विवेदी, अमेरिका के ट्रेन म्यूजियम में घूमे तो ये बेशकीमती चीज़ मिल गई!

















.webp?width=120)

