The Lallantop

'उन लड़कियों से मिला और स्वेटर नहीं पहनूंगा तय कर लिया'- राहुल ने केवल टीशर्ट पहनने की वजह बता दी

कड़कड़ाती ठंड में कब स्वेटर और जैकेट पहनेंगे राहुल ने ये भी बता दिया

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने टीशर्ट पहनने की असल वजह बता दी (प्रतीकात्मक फोटो: कांग्रेस/ट्विटर)

पूरे देश में इस बात की चर्चा है कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कंपकंपी क्यों नहीं छूट रही है? कोई फोटो दिखाकर दावा कर रहा है कि राहुल ने अंदर कुछ नहीं पहना है. तो कोई जूम-इन करके दिखा रहा है कि देखो राहुल ने अंदर हाफ इनर पहनी हुई है. किसी ने दावा किया कि राहुल गांधी 41 हजार रुपए की कीमत वाली बर्बरी (Burberry) की टीशर्ट पहन रहे हैं. अब इन तमाम दावों के बीच राहुल गांधी ने बताया है कि वो अखिर फुल कपड़े और स्वेटर क्यों नहीं पहन रहे हैं?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
राहुल गांधी ने क्या बताया?

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक राहुल गांधी ने हाफ टी-शर्ट पहनने वाले सवाल पर विराम लगा दिया. सोमवार, 9 जनवरी, को राहुल ने बताया कि मध्य प्रदेश में कुछ लड़कियों से मिलने के बाद ही उन्होंने फैसला किया कि वो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सिर्फ टी-शर्ट ही पहनेंगे. राहुल ने अंबाला में बताया, 

‘मैनें केरल से यात्रा शुरु की थी. जब यात्र शुरु हुई तब उमस और गर्मी थी. मध्य प्रदेश में दाखिल होने के साथ-साथ मौसम सर्द हो चुका था. एक दिन मुझे तीन लड़कियां मिली, उन्होंने फटे कपड़े पहने हुए थे. वो लड़कियां मेरे साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं. जब मैं उनसे गले मिला तो वो ठंड से कांप रहींथीं. उस दिन मैंने फैसला किया मैं तब ही स्वेटर पहनूंगा जिस दिन इन बच्चों को स्वेटर मिल जाएगा. तब तक मैं कापूंगा नहीं और सिर्फ टी-शर्ट में रहूंगा.’

Advertisement

पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि मीडिया वाले उनके साथ चल रहे गरीब किसान और मजदूरों पर ध्यान देने के बजाए उनके कपड़ो पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं.

(ये खबर हमारे साथी आर्यन ने लिखी है)

वीडियो: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर

Advertisement

Advertisement