The Lallantop

राहुल गांधी और मायावती ने नवादा में आगजनी को लेकर नीतीश कुमार और PM मोदी पर उठाए सवाल

Bihar के नवादा जिले में महादलित बस्ती में आगजनी को लेकर विपक्षी पार्टियां NDA सरकार पर हमलावर हैं. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और BSP सुप्रीमो मायावती ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं. वहीं NDA के सहयोगी जीतनराम मांझी ने इस घटना को लेकर विपक्ष पर ही सवाल खड़े किए हैं.

Advertisement
post-main-image
बिहार के नवादा की घटना को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है. ( इंडिया टुडे, फाइल फोटो)

बिहार के नवादा (Bihar nawada fire) जिले में जमीन विवाद को लेकर 18 अगस्त को कई घरों में आग लगा दी गई. यह घटना महादलित बस्ती में हुई. गांव के लोगों का दावा है कि करीब 80 घर इस आग में जलकर खाक हो गए. लेकिन स्थानीय पुलिस का कहना है कि आग से 20 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है. इस घटना के बाद तमाम विपक्षी दलों ने NDA सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और BSP सुप्रीमो मायावती ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार समेत NDA के सभी सहयोगी दलों को निशाने पर लिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा,

बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक NDA की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है.बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अँधेरे में ग़रीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया.भाजपा और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा अब चरम पर है.प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और NDA की सहयोगी पार्टियों के मुँह में दही जम गया है.

Advertisement

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर BJP और NDA पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 

नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है..और प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है. बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए.
 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सभी पीड़ितों के समुचित पुनर्वास की मांग की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 
 

Advertisement

नवादा, बिहार में महादलितों के 80 से ज्यादा घरों को जला देने की घटना बेहद खौफनाक और निंदनीय है. दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए इतने बड़े पैमाने पर आतंक मचाकर लोगों को बेघर कर देना यह दिखाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं.

BSP सुप्रीमो मायावती ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 

बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर है. सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे.

बिहार में राजनीतिक दलों  ने क्या कहा?
 

इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. और नीतीश कुमार के शासन को महाजंगलराज, महा दानवराज और महा राक्षसराज बताया है.

वहीं इस घटना को लेकर एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 

हमारे देश में विपक्ष की विचित्र लीला है,विपक्ष के लोग पहले दलितों पर अत्याचार करवाते हैं फिर उस घटना को मुद्दा बनाकर सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं.नवादा की घटना में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें 90 फीसदी लोग एक जाति विशेष के हैं और राजद समर्थक हैं.राहुल गांधी जी अब इस पर कुछ बोलेंगें या फिर चुप्पी साध लेंगे.

 

ये भी पढ़ें - बिहार: जमीन विवाद में दलितों के 80 घरों में आग लगाई, तेजस्वी बोले- 'महाजंगलराज'

एक और एक्स पोस्ट में जीतनराम मांझी ने बताया कि उन्होंने नवादा के DM और SP से बात की है. घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. और जो अभी फरार हैं वो भी जल्द ही सलाखों के पीछे जाएंगे. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस वहां कैंप कर रही है. और 22 सितंबर को वो खुद पीड़ितो के बीच पहुंचेंगे.

वीडियो: Bihar: नवादा में हिंसा, दलित बस्ती में आगजनी और फायरिंग

Advertisement