The Lallantop

प्रत्यूषा केस: सच जानकर राहुल के वकील ने छोड़ा केस

प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुल ने कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस में राहुल राज सिंह घिरते नजर आ रहे हैं. बुधवार को राहुल राज के वकील नीरज गुप्ता ने केस छोड़ दिया. कहा- राहुल केस से जुड़े अहम फैक्टस छिपा रहे थे. प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुल पेशे से टीवी प्रोड्यूसर हैं और फिलहाल अस्पताल में एडमिट हैं. लेकिन इन सबसे इतर प्रत्यूषा की मां ने कहा, 'मैंने प्रत्यूषा से कभी कोई पैसे नहीं लिए.' राहुल के पैरेंट्स ने इस बात का दावा किया था कि प्रत्यूषा फाइनेंशियली परेशां थी, घर वालों का लोन चुकाने का दबाव झेल रही थी. खुला ख़त: डिअर प्रत्यूषा, दोबारा मत मरना
वकील नीरज गुप्ता ने केस छोड़ने के बाद कहा, 'राहुल और उनकी फैमिली ने हमसे सारी बात छिपाईं. लेकिन जब मुझे सारे फैक्टस पता चले तो मैंने इंसानियत के नाते ये केस छोड़ने का फैसला किया.'
प्रत्यूषा की मां ने बुधवार को कहा, 'मुझे इस बात पर यकीं नहीं है कि उसने सुसाइड किया. हम आखिरी बार 31 मार्च को मिले थे. तब वो काफी परेशां थी. प्रत्यूषा ने मुझे कई बार बताया कि राहुल उसे पीटता था. ' बता दें कि मुंबई पुलिस राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है. राहुल ने मुंबई के ढिंढौसी कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी है. गुरुवार को केस की सुनवाई होनी है. जब प्रत्यूषा बनर्जी ने कहा,मेरे बारे में जो लिखना है लिखो, मुझे फर्क नहीं पड़ता इससे पहले राहुल से मुंबई पुलिस ने भी पूछताछ की. राहुल ने कहा, 'सुसाइड वाले दिन प्रत्यूषा और मेरे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था. प्रत्यूषा और मैं कुछ दिनों में शादी करने वाले थे. उसने लहंगा तक सिलवा लिया था.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement