न्यूज़ीलैण्ड में ऐसे हमले होना आम बात नहीं है.
शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर न्यूज़ीलैण्ड के क्राइस्टचर्च में हमला हुआ. हमला करने वाले ने जुमे का दिन चुना और निशाना बनाया दो मस्जिदों को. इस हमले में अब तक कुल 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है. हमला करने वाले ने अपने सिर पर गो प्रो कैमरा लगा रखा था जिससे ये हमला लाइव किया. आतंकी ने बाहर के देशों से आकर न्यूज़ीलैण्ड में रहने वाले लोगों के खिलाफ कुंठित होकर ये हमला किया है. उसने 74 पेज का एक दस्तावेज भी जारी किया जिसमें इस हमले के पीछे के कारण लिखे हैं. इस फाइल में वो बार-बार मुस्लिमों का ज़िक्र करता है. ये हमला कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इन फोटोज को देखकर लगाया जा सकता है. #1. ये उस आतंकी की तस्वीर है जिसने इस हमले को अंजाम दिया.

#2. हमले में अपनों को खोने वालों का कुछ ऐसा हाल था.

#3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आदमी को गिरफ्तार किया है.

#4. आतंकी दुनिया भर के देशों से न्यूज़ीलैण्ड आए मुसलमानों के खिलाफ कुंठाग्रस्त था.

#5. मस्जिद में मौजूद ज्यादातर लोग अपनी जान नहीं बचा सके. जो किसी तरह खुद बचा सके उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

#6. हमले में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया. ये इस हमले की आइकॉनिक तस्वीर बनती जा रही है.

#7. दिन भर पुलिस और नागरिक परेशानी का सामना करते रहे.

#8. दिन भर हमले की खबरें दी जाती रहीं.

#9. 40 से ज्यादा मुस्लिम इस हमले का शिकार हुए.

#10. मुस्लिमों के आलावा स्थानीय लोग भी इस हमले की जद में आए.

#11. पूरे तंत्र ने मिलकर बहुत जल्दी कार्रवाई की.

#12. पुलिस की चौकदी बढ़ा दी गई है.

#13. बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने भी इसी मस्जिद में नमाज पढ़ने वाली थी.
