The Lallantop

शर्ट की जेब में रखा मोबाइल फट गया, फोन पता है कितने का था?

फोन का हाल देख दिमाग हिल जाएगा.

Advertisement
post-main-image
आदमी आराम से बैठा था, अचानक फोन ब्लास्ट हो गया! (सांकेतिक फोटो)

केरल के त्रिस्सूर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक 70 साल के बुजुर्ग के फोन में अचानक आग लग गई. उस वक्त बुजुर्ग ने अपने फोट को शर्ट की जेब में रखा हुआ था. ऐसा भी नहीं था कि वो उसे यूज़ कर रहा हो. फोन में अचानक ही आग लग गई!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये 70 साल का ये बुजुर्ग एक दुकान पर चाय पीने बैठा था. तभी अचानक पॉकेट में रखे हुए फोन में आग लगी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें साफ नज़र आ रहा है कि बुजुर्ग आदमी दुकान में चेयर पर बैठा है. कुछ चबा रहा है और सामने टेबल पर एक गिलास रखा हुआ है. तभी अचानक उनके शर्ट की जेब से आग की लपटें नज़र आती हैं. बुजुर्ग तुरंत उठ खड़े होते हैं और फोन को निकालकर ज़मीन पर फेंक देते हैं. इसी दौरान टेबल पर रखा गिलास भी गिर जाता है. 

शर्ट की पॉकेट में आग लग जाती है. पर बुजुर्ग तेज़ी से उसे झाड़कर बुझाते हैं. एक दूसरे आदमी भी उनकी मदद करता है. इसके बाद बुजुर्ग आदमी अपनी लुंगी से अपने शर्ट को झाड़ते हैं. इस हादसे में किसी के भी आहत होने की कोई खबर नहीं है. इसके बाद बुजुर्ग धीरे-धीरे दुकान के दरवाजे की ओर चले जाते हैं. वहीं दुकान के भीतर दूसरा आदमी फोन पर दूसरे गिलास से पानी डालता है.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इस बुजुर्ग का नाम इलियास है. ये घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. बुजुर्ग इलियास ने बताया कि उसने इस फोन को एक साल पहले त्रिशूर पोस्ट ऑफिस रोड की एक दुकान से एक हजार रुपये में खरीदा गया था. यह एक सामान्य कीपैड वाला फोन था. शुरुआती जांच से यह पता चला है कि खराब बैटरी की वजह से यह फोन फट गया और इसमें आग लग गई.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

केरल में पिछले एक महीने में 3 फोन ब्लास्ट हो चुके हैं. हाल ही में कोझिकोड शहर में एक शख्स की पैंट की जेब में रखे फोन में ब्लास्ट हुआ था. इस घटना में वो शख्स झुलस गया था. इससे पहले 24 अप्रैल को त्रिशूर की ही एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की मोबाइल पर वीडियो देख रही थी. बच्ची के हाथ में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें बच्ची घायल हो गई थी. 8 साल की इस बच्ची की बाद में मौत हो गई थी.

Advertisement

वीडियो: दी केरला स्टोरी पर वीडियो के लिए ध्रुव राठी की पत्नी को भद्दी गालियां किसने दी?

Advertisement