The Lallantop

केमिस्ट्री में PhD करने वाला अपनी सीक्रेट लैब में ड्रग्स बनाता था, पकड़ा गया

DRI ने 3.156 किलो मेफेड्रोन बरामद किया जिसकी कीमत 63.12 लाख रुपये है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी के घर से ये सामान बरामद किया गया है. फोटो- India Today
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI ने एक PhD स्कॉलर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये स्कॉलर हैदराबाद में अपनी सीक्रेट लैब में ड्रग्स बनाता था. केमिस्ट्री की पढ़ाई करने वाला ये शख्स पैसों के लिए ड्रग्स बनाता और बेचता था. इसके पास से म्याऊ म्याऊ ड्रग्स जिसे मेफेड्रोन कहा जाता है, बरामद की गई है. एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए DRI ने ड्रग्स बनाने वाले और खरीदने वाले को लेनदेन के दौरान पकड़ लिया. DRI ने इनके पास से 3.156 किलो मेफेड्रोन को बरामद किया जिसकी कीमत 63.12 लाख रुपये है. ड्रग्स बनाने वाले के घर पर भी छापा मारा गया और वहां से अधिकारियों ने 112 ग्राम मेफेड्रोन और 12.40 लाख रुपये बरामद किए हैं. इन पैसों और ड्रग्स को DRI की टीम ने सील कर दिया है. https://twitter.com/ANI/status/1337832602137325568 हैदराबाद के बाहरी इलाके में बनी आरोपी की लैब से अधिकारियों ने 219.5 किलो कच्चा माल भी बरामद किया जिससे 15 से 20 किलो मेफेड्रोन बनाई जा सकती थी. इस ड्रग्स को बनाने वाला आरोपी केमिस्ट्री में PhD कर चुका है और फार्मा सेक्टर में काम कर चुका है. जांच में पता चला है कि इस मामले में मेफेड्रोन बनाने के पीछे मुंबई के एक नेटवर्क का हाथ है. इस मामले के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को शुक्रवार 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया. DRI की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले एक साल में 100 किलो से अधिक मेफेड्रोन बनाकर बेच चुका है. क्या है मेफेड्रोन ड्रग्स? मेफेड्रोन एक प्रतिबंधित नशीला पदार्थ है, जो नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस अधिनियम) के प्रावधानों के अंतर्गत आता है. यह एक सिंथेटिक उत्तेजक दवा है. इसका असर इस्तेमाल करने वाले पर कोकीन जैसा ही होता है. हालांकि इसकी कीमत कोकीन और हेरोइन जैसे ड्रग्स से बहुत कम होती है. इसको म्याऊ म्याऊ ड्रग्स या फिर ड्रोन ड्रग्स भी कहा जाता है. बहुत बड़ा है ड्रग्स का नेटवर्क शुक्रवार 11 दिसंबर को ही मुंबई से भी एक करोड़ 10 लाख की मेफेड्रोन बरामद की गई. मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल ने 1.105 किलो मेफेड्रोन बरामद की. इस मामले में पुलिस ने 25 साल की एक लड़की को भी गिरफ्तार किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement