The Lallantop

चोरी से बड़ा जुर्म तो चोरनी का गंदा वीडियो बनाने वाले ने किया है

ये वीडियो 4 दिन से टॉप ट्रेंडिंग में है.

Advertisement
post-main-image
यूट्यूब ट्रेंड्स में ये दूसरे नंबर पर है
यूट्यूब पर पिछले तीन दिन से एक वीडियो ऑल इंडिया ट्रेंड कर रहा है. अभी तक नंबर एक पर था, अब दो पर आ गया है. ये वीडियो हमें कुछ नहीं दिखाता है. मतलब यूट्यूब के लिहाज से इसमें कुछ गलत नहीं है. वो सेक्शुअल कॉन्टेंट को बैन करता है. लेकिन इसमें वैसा कुछ नहीं है. इसमें किसी घर की एक नौकरानी है. शायद चोर है. वीडियो शुरू होते ही एक महिला उसकी तलाशी लेती दिखती है. पहले ऊपर के कपड़े टटोलती है. फिर नीचे नाड़ा खोल कर अंदर हाथ डालती है. 2000 के कुछ नोट और चाबियां मिलती हैं. बस इतना ही है इस वीडियो में. देखिए.

इस वीडियो में वैसा कुछ नहीं था कि ये ट्रेंड करता. लेकिन लोग देखते गए और ये ऊपर आता गया. देखने वाले तो कुछ भी देखेंगे लेकिन वीडियो बनाने और अपलोड करने वाले को अक्ल लगानी चाहिए. उसका ये टुच्चा काम उसे जेल पहुंचा सकता है. यानी मनीष बंसल बाबू जहां कहीं भी हों, अपना वकील खोज लें. नीचे कमेंट करने वालों में से या किसी ने एक अर्जी डाल दी तो बेट्टा चले जाएंगे चार के भाव. सेक्शुअल असॉल्ट की धारा 354 लगेगी.
'ये मेरा इंडिया' फिल्म के एक दृश्य में सीमा बिस्वास
'ये मेरा इंडिया' फिल्म के एक दृश्य में सीमा बिस्वास

वीडियो के नीचे आए कमेंट्स से भी लोगों की मानसिकता का पता चलता है. कोई कह रहा है कि नौकर तो होते ही चोर हैं. इनको कपड़े दो, खाना दो फिर भी चोरी करते हैं. यार कभी उनकी मेहनत की पूरी सैलरी भी देकर देख लो. अव्वल तो नौकर का मतलब नौकर होता है, चोर नहीं. इस थ्योरी को दिमाग के खांचे से निकालने के लिए 'ये मेरा इंडिया' फिल्म देखना. उसमें सीमा बिश्वास नौकरानी बनी हैं जिस पर मालकिन को हमेशा चोर होने का शक रहता है. ये वीडियो बनाने वाला भी चोर है. कायदे से डकैत है. एक महिला के सम्मान और स्वाभिमान पर डाका डाला है.


ये भी पढ़ें:

कितने बीमार हैं ये लोग, जो गौरी लंकेश की लाश पर जश्न मना रहे हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिस-जिसने ये तस्वीरें शेयर की हैं, वो जेल भी जा सकते हैं

सावधान इंडिया देखकर जुर्म का खात्मा करने निकला गुड़गांव का 'हीरो' बॉबी कटारिया!

Advertisement
Advertisement