The Lallantop

मसूद अजहर की पाक 'प्रोटेक्टिव हिरासत' हुई कंफर्म

PAK ने माना, 'जैश-ए-मोहम्मद हेडक्वाटर से ट्रेस हुआ पठानकोट के हमलावरों के फोन नंबर.' पंपोर अटैक की JuD ने की तारीफ.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पठानकोट अटैक में इंडिया का शक सही निकला. पाकिस्तान भी मान गया है. पठानकोट के हमलावर आतंकियों में से एक के मोबाइल नंबर का कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वाटर से पाया गया है.  ये बात कही है पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्टर सरताज अजीज ने. पठानकोट अटैक के मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर का भी पता चल गया है. पाक सरकार ने फाइनली कंफर्म कर दिया है कि मसूद अजहर 14 जनवरी से प्रोटेक्टिव हिरासत में है. खबर थी कि अजहर अफगानिस्तान भाग गया है. अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर है भावलपुर में. वहीं आतंकियों के नंबर को ट्रेस किया गया है. सरताज अजीज ने केस में एफआईआर दर्ज करने और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही. पत्रकार करन थापर को दिए इंटरव्यू में सरताज अजीज ने कहा, 'कुछ दिनों में स्पेशल इंवेस्टिगेशन (SIT ) टीम पठानकोट जाएगी. इंडिया भी पाकिस्तानी SIT के पठानकोट आने को लेकर तैयार हो गया है.' हाफिज सईद की नेकी गई तेल लेने! इंडिया में आतंक के अलावा हाफिज सईद पाकिस्तान में नेकी की बात करता है. एक ऑर्गेनाइजेशन बनी रखी है जमात-उद-दावा. लश्कर-ए-तैयबा ही समझिए इसे. नाम नया, पर हरकत वही. दोनों के आका भी सेम हैं. हाफिज सईद. हां तो खबर ये है कि पंपोर में हुए आतंकी हमले की जमात-उद-दावा ने तारीफ की है. पंपोर में 48 घंटे मुठभेड़ चली थी. हमारे 5 जवान शहीद हो गए थे. तीन आतंकी भी ढेर हुए थे. जमात-उद-दावा के सोशल मीडिया सेल हेड ताहा मुनीब ने कई ट्वीट किए. लश्कर-ए-तैयबा के फुल सपोर्ट की बात की. कहा- कश्मीर छोड़े इंडिया. हम पंपोर में हुए लश्कर-ए-तैयबा के हमले का समर्थन करते हैं. पाकिस्तान के दावे की निकली हवा पाकिस्तान जमात-उद-दावा को भला संगठन बताता आया है. कहता है ये संगठन तो कश्मीरियों की आजादी की बात करता है. जमात-उद-दावा से याद आया ये वही ऑर्गेनाइजेशन है, जिसके बारे में कुछ दिन पहले जब हमारे होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह से पूछा गया था. तब वो साथ बैठे बंदे से पूछकर बता पाए थे कि हां, हम इसे आतंकी संगठन मानते हैं. इसी किस्से पर लल्लन ने भी राजनाथ सिंह से मजे लिए, देखो वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=OBmb6o0QIzc

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement