The Lallantop

पाकिस्तान का कराची धमाकों से दहला, रेंजर्स हेडक्वार्टर पर हमले में 4 जवानों की मौत, 6 हमलावर ढेर

Pakistan के Karachi में सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर पर बड़ा हमला हुआ. करीब 90 मिनट तक चली मुठभेड़ में पाकिस्तान के चार जवानों की मौत हो गई. छह हमलावर ढेर हो गए, जबकि एक हमलावर को जिंदा पकड़ लिया गया.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के कराची में हमले के बाद सिंध रेंजर्स ने मोर्चा संभाला. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 27 जून 2024 की रात कराची में सिंध रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर हमलावरों ने हमला किया जिसमें चार रेंजर्स जवान मारे गए और छह हमलावरों को मार गिराया गया।
  • यह हमला प्रतिबंधित संगठन 'जमात-उल-अहरार' ने किया, जो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हिस्सा माना जाता है और पहले भी कई तिकीट एवं सरकारी ठिकानों पर हमले कर चुका है।
  • हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया, तलाशी अभियान चलाया गया और सिंध के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर पूरी रिपोर्ट तलब की है।
author-image
अरविंद ओझा

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में शनिवार, 27 जून की रात बड़ा हमला हुआ. देश की आर्थिक राजधानी में सिंध रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने अटैक कर दिया. इसके बाद करीब 90 मिनट तक चली गोलीबारी में पाकिस्तान के चार रेंजर्स जवानों की मौत हो गई. वहीं, सुरक्षा बलों ने छह हमलावरों को मार गिराया और एक घायल हमलावर को जिंदा पकड़ लिया. हमले की जिम्मेदारी 'जमात-उल-अहरार' (Jamaat-ul-Ahrar) ने ली है. यह संगठन प्रतिबंधित 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (TTP) का एक धड़ा माना जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा और सुबोध कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जून की रात करीब 8:30 बजे कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में सिंध रेंजर्स की भिट्टाई विंग के कंपाउंड पर हमला किया गया. 'जमात-उल-अहरार' पहले भी पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान से लगते खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आम लोगों, सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों पर कई हमले कर चुका है.

हमलावरों ने ग्रेनेड फेंके

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर एक गाड़ी से मेन गेट तोड़कर कंपाउंट में घुसे और हैंड ग्रेनेड फेंके, जिसके बाद कई धमाके हुए. रेंजर्स के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की. बाद में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU) के कमांडो और एंटी-टेररिस्ट फोर्स (ATF) भी ऑपरेशन में शामिल हुए. करीब डेढ़ घंटे चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने छह हमलावरों को मार गिराया, जबकि एक हमलावर को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

हमले में रेंजर्स के चार जवानों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया. लगातार हो रही फायरिंग के बीच लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई. आसपास के कुछ इलाकों में बिजली भी चली गई.

सिंध के मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट मांगी

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने राज्य के पुलिस प्रमुख और कराची के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को इस घटना पर डिटेल्ड रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. रेस्क्यू 1122 सिंध ने बताया कि उन्हें गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक 5 के पास धमाके की सूचना मिली और उन्होंने तुरंत अपने सेंट्रल कमांड और कंट्रोल सेंटर से इमरजेंसी टीमें भेजीं.

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सिंध पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (IGP) जावेद आलम ओधो ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया कि हमलावरों ने गाड़ी से मेन गेट तोड़ा और परिसर में घुसने के बाद हमला शुरू किया. उन्होंने कहा कि रेंजर्स ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और गोलीबारी करते हुए हमलावरों को आगे बढ़ने से रोक दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंच गया, DGCA ने क्या कहा?

2024 के बाद कराची में पहला बड़ा हमला

अक्टूबर 2024 के बाद कराची में यह पहला बड़ा हमला है. उस समय कराची एयरपोर्ट के पास हुए आत्मघाती हमले में दो चीनी इंजीनियरों की मौत हुई थी. मौजूदा हमला ऐसे समय हुआ है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच TTP को लेकर तनाव पहले से बना हुआ है. पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर TTP को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है, जबकि तालिबान इन आरोपों से इनकार करता रहा है.

वीडियो: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का आक्रामक रुख, ख्वाजा आसिफ ने दी जंग की धमकी?

Advertisement