The Lallantop

प्रधानमंत्री की बातचीत वाला ऑडियो लीक हो गया, जांच करने वाले को बाथरूम में बंद कर दिया!

इसमें लोग धर्म परिवर्तन से जुड़ी बात कर रहे थे!

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के FIA चीफ को वॉशरूम में क्यों बंद करवाया गया (फोटो-आजतक)

पाकिस्तान में पिछले दिनों पीएम ऑफिस से लीक हुई ऑडियो क्लिप्स (Pakistan Audio Clips Leak) को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच वहां की जांच एजेंसी के पूर्व प्रमुख ने बड़ा खुलासा किया है. FIA (Federal Investigation Agency) के पूर्व महानिदेशक बशीर मेमन ने खुद माना है उन्हें इमरान खान के कहने पर पीएम हाउस के वॉशरूम में बंद किया गया था. इससे पहले वहां के एक हैकर ने भी इस बात का दावा किया था. अब दावे की पुष्टि खुद पूर्व FIA प्रमुख ने कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बशीर मेमन और इमरान ख़ान ने क्या बात की थी?

24 सितंबर 2022. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके प्रमुख सचिव तौकीर शाह के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो लीक हो गया था. वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ. 

फिर 28 सितंबर को इमरान खान की PTI के नेताओं के साथ हुई बातचीत का भी ऑडियो लीक हुआ. इसमें वे लोग कथित तौर पर धर्म परिवर्तन से जुड़ी बात कर रहे थे. लीक हुए ऑडियो में पीटीआई के तीन नेता असद उमर, शाह महमूद कुरैशी और आजम खान पूर्व PM से अमेरिकी साइफर के बारे में बात करते सुनाई दिए. एक अन्य ऑडियो क्लिप में खान कथित तौर पर अपनी सरकार गिराने की विदेशी साजिश के बारे में बात करते हुए सुनाई पड़े.

Advertisement

फिर इसी घटनाक्रम के बीच में आया एक हैकर. हैकर ने बशीर मेमन और इमरान ख़ान के बीच मीटिंग को लेकर कई खुलासे किए. सब मामला ट्विटर पर. फिर सारे ट्वीट डिलीट. इन ट्वीट में भी मेमन की बाथरूमबंदी का कथित तौर पर ज़िक्र था. इसके बाद मेमन ने पुष्टि की. जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मेमन ने हैकर के दावों की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने PML-N (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज) की नेता मरियम नवाज को गाली देने पर खान को कठोर प्रतिक्रिया दी थी. ऐसा करने पर इमरान खान के तत्कालीन प्रधान सचिव आजम खान ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें वॉशरूम में बंद कर दिया.

मेमन ने दावा किया

Advertisement

“आजम खान ने उस वक्त मुझे खराब बर्ताव के लिए डांटा भी था.”

जांच-वांच का झमेला

पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री ऑफिस से ऑडियो लीक मामले की जांच के आदेश दिए हैं. पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 4 अक्टूबर को एक 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति को मामले की जांच सौंपी है. इसमें संघीय मंत्री और खुफिया एजेंसियों के प्रमुख शामिल हैं. बताया जा रहा है कि भविष्य में इस तरह के लीक को रोकने के लिए समिति एक सुरक्षा योजना बनाएगी. 

देखें वीडियो- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कौन सी सीक्रेट साजिश का ऑडियो लीक हुआ?

Advertisement