The Lallantop

'अजान के समय शोर मचाते थे इमरान खान, मैंने गोली मार दी', हमलावर ने बताया सबकुछ

'इमरान के लाहौर से निकलते ही मैंने सोच लिया था छोड़ना नहीं है'

Advertisement
post-main-image
फैसल भट्ट( इमरान पर गोली चलाने वाला शख्स)

इमरान खान (Imran Khan) के ऊपर गोली चलाने के आरोपी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो इमरान के ऊपर गोली चलाने की वजह बताता नजर आ रहा है. गुरूवार, 3 नवंबर, को पाकिस्तान (Pakistan) के गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर इमरान खान पर हमला हुआ था. ये हमला तब हुआ जब इमरान का आजादी मार्च इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था. इमरान खान पर गोली चलाने वाले को हमले के दौरान ही पकड़ लिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इमरान पर गोली क्यों चलाई?

आज तक की खबर के मुताबिक इमरान खान पर गोली चलाने वाले आरोपी का नाम फैसल भट्ट है.

वायरल वीडियो में फैसल ने बताया,  

Advertisement

'मैने ये इसलिए किया क्योंकि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे और मुझसे ये चीज देखी नहीं गई. इसलिए मैंने उनको मारने की कोशिश की. मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की पूरी कोशिश की. और किसी को मारना नहीं चाहता था.'

गोली चलाने के आरोपी ने आगे कहा,

'उधर अजान हो रही होती थी, इधर ये लोग डैक (ऑडियो सिस्टम) लगाकर शोर करते थे. जिस चीज को मैंने अच्छा नहीं माना. जिस दिन ये लाहौर से चले थे. उस दिन मैंने इस साजिश के बारे में सोचा कि मुझे इन्हें अब छोड़ना नहीं है. इस साजिश में मेरे पीछे कोई नहीं है, मैं अकेला ही इसमें शामिल हूं. मैं घर से अकेला ही अपनी बाइक पर आया था. बाइक मैंने अपने मामू की दुकान पर खड़ी कर दी थी. मेरे मामू की मोटरसाइकल की दुकान है.'

Advertisement
गोली लगने के बाद इमरान खान ने क्या कहा?

गोली लगने के बाद इमरान खान को लाहौर के शौकतखानम हॉस्पिटल ले जाया गया. गोली लगने के बाद इमरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इमरान खान ने कहा,

' अल्लाह ने मुझे एक नई जिंदगी दी है. मैं फिर से लड़ूंगा, इंशाअल्लाह '

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ ने घटना की निंदा की है. उन्होंने गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह से तत्काल मामले की रिपोर्ट देने के लिए कहा है.

वीडियो: इमरान पर हमले के बाद इमरान की पार्टी के नेता क्या बोले?

Advertisement