The Lallantop

जंगल से मिले थे लाश के 80 टुकड़े, छेड़खानी के विरोध में यूनुस ने की थी विकास की हत्या!

एक साल पहले मिले थे लाश के 80 टुकड़े मध्य प्रदेश के जंगल से!

Advertisement
post-main-image
रीवा मर्डर केस (फोटो-आजतक)

मध्य प्रदेश के रीवा में एक मर्डर केस की खूब चर्चा है. वहां की पुलिस ने करीब एक साल पुराने केस की गुत्थी सुलझाई है (Madhya Pradesh Rewa Murder Case). पिछले साल नवंबर के महीने में 21 साल का युवक घर से लापता हो गया था. इस साल फरवरी में पुलिस को जंगल से उसी युवक के 80 टुकड़ों में अवशेष मिले. अब आखिरकार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के छुहिया गांव की है. 21 साल का विकास गिरी यहां ठेकेदारी का काम करता था. वो पिछले साल अक्टूबर में लापता हो गया जिसके बाद उसके पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. रीवा के एसपी नवनीत भसीन ने हिंदुस्तान टाइम्स को मामले पर जानकारी देते हुए बताया,

“इस साल फरवरी में कुछ मवेशी चरवाहों को दुधमुनिया के जंगल में कुछ कंकाल और आधार कार्ड के हिस्से मिले. उन्होंने पुलिस को सूचित किया. फिर 5 फरवरी को पुलिस ने जंगल से कंकाल के 80 टुकड़े बरामद किए.”

Advertisement

कंकाल के पास पड़े कपड़े, पर्स और आधार कार्ड से उसकी पहचान विकास गिरी के रूप में की गई. करीब आठ-नौ महीनों तक मामले की जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची. रीवा पुलिस ने गुरुवार, 17 नवंबर को 31 साल के आरोपी यूनुस अंसारी को गिरफ्तार किया. अन्य आरोपी और यूनुस का जीजा सिरताज मोहम्मद अभी भी फरार है.

पुलिस ने अखबार को बताया,

“ग्रामीणों ने बताया है कि विकास गिरी को कई बार अंसारी की बहन के साथ देखा गया था. अंसारी विकास का बिजनेस पार्टनर भी था.”

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंसारी अंडे का व्यापार करता है. उसने पूछताछ में बताया कि एक दिन विकास कथित तौर पर उसके घर अंडे लेने आया और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा. आरोप है कि अंसारी ने अपने जीजा के साथ मिलकर विकास की डंडे से पिटाई की और उसके हाथ-पैर बांधकर जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया.

पुलिस ने अंसारी को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

देखें वीडियो- मध्य प्रदेश में हैरान करने वाली घटना, शादी से मना करने पर गले में चाकू मारा, लड़की की हालत गंभीर

Advertisement