The Lallantop

'दो बार गलती की... ' बिहार में सरकार बदलने की अटकलों पर नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा को क्या बताया?

Nitish Kumar News: बिहार में सरकार बदलने की अटकलों पर नीतीश कुमार ने पूर्णविराम लगा दिया है. क्या-क्या बोले मुख्यमंत्री?

Advertisement
post-main-image
नीतीश कुमार का RJD को लेकर बड़ा बयान (फोटो: PTI)

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) फिलहाल बिहार के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की. दोनों नेता फिर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे. जहां स्वास्थ्य मंत्री ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने बड़ा बयान (Nitish Kumar on RJD) दिया. नीतीश के मुताबिक उन्होंने दो बार RJD के साथ जाकर गलती की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वो अब कभी RJD के साथ नहीं जाएंगे. नीतीश ने कहा,

“2005 से पहले बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालात बेहद खराब थी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने 39 मरीज आते थे।. हम लोग आए तो अस्पताल में मुफ्त दवा की व्यवस्था करवाई गई. अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 हजार से ज्यादा मरीज आते हैं. बताइए पहले क्या करते थे वो लोग? हमसे गलती हुई कि हम दो बार उधर चले गए. आप बताइए, कोई काम किया है क्या उन लोगों ने. 1990 से 2005 तक क्या हाल था? हम लोग (BJP-JDU) जब साथ रहे, तभी काम किए. उन लोगों के साथ दो बार गए थे, गलती हुई. अब कभी नहीं होगी. अब फिर कभी नहीं जाएंगे.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार पहले कब-कब बदल चुके हैं पाला? कभी अंतरात्मा जागी, कभी वैचारिक मतभेद बताए

नीतीश ने आगे कहा,

“हमारे प्रयास से पटना में एम्स बनाया गया. अब यह काफी सुंदर और सुविधाजनक हो गया है. इसके बाद हमने दरभंगा के लिए एम्स मांगा था. इसमें कुछ-कुछ होता रहा, लेकिन अब काम हो रहा है. अब तेजी से काम होगा.”

Advertisement
नीतीश कुमार के जवाब के पीछे की वजह 

हाल ही में नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात हुई थी. जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में तमाम तरीके के कयास लगाए जा रहे थे. ऐसी बातें भी चलने लगीं कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मार सकते हैं. हालांकि अब नीतीश कुमार ने खुद बयान देकर इन अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब नीतीश ने इस तरीके का बयान दिया है. वो लगातार अपने मौजूदा गठबंधन को लेकर इसी तरीके के तमाम बयान देते रहते हैं और कुछ देर बाद ही अपने बयान से पलट जाते हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि नीतीश अपने बयान पर कायम रहते हैं या नहीं.

वीडियो: नीतीश कुमार ने महिला विधायक को चुप कराया तो सदन में हंगाम हो गया

Advertisement