The Lallantop

निक जोनास स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, ज़ूम करते कैमरे ने उनके दांत में फंसा खाना दिखा डाला

और फिर सोशल मीडिया वालों ने मामले को लपक लिया.

Advertisement
post-main-image
62वें ग्रैमी अवॉर्ड में जोनास ब्रदर्स को उनके गाने 'सकर' को बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था.

सोशल पर्सनालिटीज को कई बार एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ जाती है. इसका ताजा उदाहरण हैं निक जोनास. निक को भारतीय जनता बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति के रूप में जानती है. लेकिन वो सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

27 जनवरी को अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में 62वां ग्रैमी अवॉर्ड इवेंट था. इवेंट में निक जोनास और उनके भाईयों ने परफॉर्मेंस दी. '5 मोर मिनट्स' और 'व्हाट अ मैन गॉटा डू' जैसे पॉपुलर गाने गाए.

इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड में जोनास ब्रदर्स के गाने 'सकर' को बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. प्रियंका चोपड़ा भी अवॉर्ड फंक्शन देखने पहुंची थीं. यहां तक सब ठीक चल रहा था. गड़बड़ तब हो गई जब निक जोनास के दांत में फंसा खाना लोगों को नज़र आ गया. बस इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तगड़े तरीके से ट्रोल किया गया.

Advertisement

  दरअसल कैमरा ज़ूम करने की वजह से ऐसा हुआ था. जब निक ने देखा कि सोशल मीडिया पर लोग उनके मजे ले रहे हैं, तो उन्होंने भी एक मजेदार ट्वीट करके ट्रोल्स को जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट में लिखा-
कम से कम अब सबको पता चल गया कि मैं भी हरी सब्जियां खाता हूं
 
Video : अजय देवगन राजामौली की फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगे  

Advertisement
Advertisement