छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में इन दिनों दो वीडियो की काफी चर्चा है. पहले वीडियो में एक युवक कथित रूप से बीफ खाते हुए दिख रहा है. दूसरे वीडियो में वो पिटता दिख रहा है. साजिद खान नाम के इस युवक ने 5 अप्रैल को बीफ वाला वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था. आरोप है कि उसमें उसने बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी को गालियां दी थीं. जल्दी ही वीडियो वायरल हो गया और साजिद खान संकट में आ गया. हालांकि उसे किसी हिंदू संगठन के लोगों नहीं मारा. दावा किया गया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने साजिद को पहले पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया.
साजिद ने बीफ खाने का वीडियो बनाया, BJP को गालियां दीं, मुस्लिमों ने ही पकड़ के कूटा
साजिद को पीटते हुए क्या बोले मुस्लिम समाज के लोग?


सुकमा का रहने वाला साजिद पुलिस लॉकअप में पहुंच चुका है. 5 अप्रैल को ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. फिर 6 अप्रैल को उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ. इसमें मुस्लिम समाज के ही कुछ लोग साजिद को पीटते नजर आ रहे हैं. उसको पीटते हुए लोग कह रहे हैं कि ‘एक आदमी के चक्कर में पूरा समाज बदनाम हो रहा है, झेलना हम लोगों को पड़ेगा’. पीटते हुए लोग उसे पुलिस स्टेशन भेजने की बात कर रहे हैं. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाता है. पुलिस के सामने भी लोग उसे पीटते रहते हैं.
सुकमा में सड़कों पर विरोधइंडिया टुडे से जुड़े धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेताओं की शिकायत पर साजिद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वीडियो वायरल होने के बाद 6 अप्रैल को लोगों ने सुकमा में विरोध प्रदर्शन किया. कई लोगों ने "मुसलमानों का पूर्ण रूप से आर्थिक बहिष्कार" का पोस्टर लिए नारेबाजी की. इसके बाद सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने हिंदू संगठनों के साथ बैठक की. उन्होंने साजिद के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.
मुस्लिम समाज के लोगों ने भी साजिद के बयान की निंदा की और कार्रवाई की मांग की. सुकमा अंजुमन इस्लामियां कमेटी के सदर कसीमुद्दीन खान ने कहा कि मुस्लिम समाज इस वीडियो की कड़े शब्दों मे निंदा करता है. ऐसे किसी भी सांप्रदायिक विवाद से मुस्लिम समाज इत्तेफाक नहीं रखता. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की मांग है कि उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.
साजिद ने वीडियो में क्या कहा?वीडियो में साजिद ने हर बात में बीजेपी और बजरंग दल गाली दी है जिसके बारे में यहां नहीं लिखा जा सकता है. वो मांस के टुकड़े को उठाकर कहता है,
"हम गाय मटन खाते हैं."
बीजेपी छत्तीसगढ़ ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि साजिद की फोटो कांग्रेस के नेताओं के साथ वायरल हैं. उसने ये भी आरोप लगाया कि इस वाकये के पीछे कांग्रेस की शांति भंग करने की साजिश है. पार्टी ने साजिद के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,
"जब भाजपा की सरकार थी, तब ऐसे असामाजिक तत्व अपनी औकात में रहते थे, गौतस्करों की रूह कांपती थी. पर जब से कांग्रेस सरकार में आई है, इनके हौसले बुलंद हैं. गौमांस अब आसानी से उपलब्ध होता है. कांग्रेस शासन का इन असामाजिक तत्वों को संरक्षण जो प्राप्त है."
वीडियो विवाद के चलते 6 अप्रैल के बंद का अंजुमन इस्लामियां कमेटी ने भी समर्थन किया. कमेटी के सदर कसीमुद्दीन खान ने कहा मुस्लिम समाज ने उस युवक को खोजकर पुलिस के हवाले किया. खान के मुताबिक, सुकमा में हमेशा हिंदू मुस्लिम मिलकर रहे हैं.
वीडियो: इफ्तारी पर हिंदुओं के फल, शोभायात्रा में मुस्लिमों के फूल, रामनवमी की ये यात्रा कहां बनी मिसाल?






















