The Lallantop

रिजवान ने बिकिनी गर्ल्स की वजह से छोड़ा बेयर ग्रिल्स शो

रिजवान शब्बीर धार्मिक आदमी हैं. बताते हैं कि वहां हमेशा आधी नंगी लड़कियों के साथ रहना अखर रहा था. परेशान होकर छोड़ दिया शो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
रिजवान शब्बीर मजहबी आदमी हैं. पांचों वक्त की नमाज़ पढ़ने वाले. बेयर ग्रिल्स के एक सर्वाइवल शो का हिस्सा थे. लेकिन आइलैंड वाले सेक्शन में पहुंचने के महज 11 दिन में शो छोड़ दिया. साथ में बिकिनी पहन कर रहने वाली लड़कियों से उनको प्रॉब्लम थी. बेयर ग्रिल्स का ये शो 11 अप्रैल को टेलीकास्ट किया गया. जिसमें वो बता गए कि काहे छोड़ा शो. बताया कि उनके रिलीजियस सेंटीमेंट्स पर भारी पड़ता है आधी नंगी लड़कियों के साथ रहना. ये भी बताया कि ये सर्वाइवल शो उनको और धार्मिक बना गया. आइलैंड पर रहने के दौरान पांचों वक्त की नमाज़ पढ़ने लगा था. लेकिन आखिरी तक स्ट्रेस बहुतै बढ़ गया. फैमिली की याद आने लगी. वो वीडियो देख लो लास्ट वाला. https://www.youtube.com/watch?v=i-t-lNDIX64 चैनल 4 का है ये शो. इस शो का जो पहला सीजन था उसमें केवल आदमी लोग थे. दूसरे सीजन में आदमी औरतें सब थे. लेकिन अलग अलग टापुओं पर. अब ये तीसरा सीजन है जिसमें आदमी औरत सब एक साथ एक ही आइलैंड में हैं.

रिजवान का फैमिली बैकग्राउंड

27 साल की उमर है. तीन बच्चों के बाप हैं. वेस्ट यॉर्कशायर, ब्रैडफोर्ड के रहने वाले हैं. वहां मोबाइल की दुकान चलाते हैं. इस शो में हिस्सा लिया था ये सोचकर कि ब्रिटिश मुसलमानों का रोल मॉडल बनना है. और बड़े धार्मिक आदमी हैं. ये तो पहले ही लिख दिए हैं हम.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement