The Lallantop

मुंबई के जिस पुल से कसाब गुजरा था, उसका एक हिस्सा गिरने से 3 की मौत

सीएसएमटी टर्मिनस में जिस वक्त ये हादसा हुआ, वो भीड़भाड़ वाला टाइम था.

Advertisement
post-main-image
फुट ओवर ब्रिज का गिरा हुआ हिस्सा
मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास एक फुटओवर ब्रिज गिर गया है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. मुंबई पुलिस के मुताबिक 34 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे के नीचे से लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. ये फुटओवर ब्रिज सीएसटी रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है. जो कि ब्रिज आजाद मैदान को सीएसटी रेलवे स्टेशन से जोड़ता है.
घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य शुरू
घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य शुरू

यह लोहे का बना पुल था. जिसका एक हिस्सा गिरा है. यह पुल बीएमसी का बताया जा रहा है. चश्मदीदों के मुताबिक जब ब्रिज गिरा तो वहां पर काफी लोग मौजूद थे. शाम का समय होने के कारण लोगों की आवाजाही स्टेशन पर काफी थी. इसके अलावा कई गाड़ियां भी ब्रिज के नीचे मौजूद थीं. आपदा प्रबंधन दल और पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है. घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा है. आसपास के लोग भी राहत और बचाव में लगे हैं. ये वही ब्रिज है जिसका उपयोग सीएसटी जाने के लिए 2008 के आतंकवादी हमले में कसाब ने किया था. इसके बाद से लोग इसे कसाब ब्रिज के नाम से भी बुलाते थे.
बाएं तरफ हादसे में क्षतिग्रस्त कार और दाएं तरफ टूटा हुआ ब्रिज
बाएं तरफ हादसे में क्षतिग्रस्त कार और दाएं तरफ टूटा हुआ ब्रिज

इससे पहले 29 सितंबर 2017 को मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन (अब प्रभादेवी स्टेशन) पर भी फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ हुई थी. इसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 50 लोग जख्मी हुए थे. हादसे के बाद कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे. साथ ही लोगों के आने जाने के लिए सात महीने के रिकॉर्ड टाइम में नया पुल बनाया गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement