The Lallantop

महेंद्र सिंह धोनी ने अखबार को दी 100 करोड़ की धमकी

'धोनी ने मैच फिक्सिंग की है, हमारे पास सबूत हैं'

Advertisement
post-main-image
Source: Reuters
महेंद्र सिंह धोनी ने अखबार सन स्टार की गर्दन पकड़ ली है मानहानि का केस ठोंकते हुए. अखबार ने लिखा था कि उनके किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में DDCA के सेक्रेटरी सुनील देव ने बताया है कि धोनी ने 2014 में इंगलैंड के साथ हुई टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में फिक्सिंग की थी. अब अखबार को या तो इसे सच साबित करना होगा या फिर देने होंगे धोनी को 100 करोड़ रुपये. सूत्रों के मुताबिक धोनी के वकीलों ने अखबार को 9 पन्नों का लीगल नोटिस भेजा है. जिसमें लिखा है कि अखबार की नीयत सिर्फ धोनी को डीफेम करने की है. नोटिस ने स्टिंग ऑपरेशन की सच्चाई पर सवाल उठाए हैं. अखबार डेकेन क्रॉनिकल के मुताबिक नोटिस में लिखा है:
"हमारे क्लायंट (धोनी) ये अधिकार रखते हैं कि वो आपसे 100 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई की मांग करें. इस नुकसान में मानहानि और वो दिमागी यातना शामिल है जो अपनी रेप्युटेशन के डैमेज होने की वजह से उन्होंने झेली है... जिस स्टिंग वीडियो का अखबार ने जिक्र किया है वो मात्र नकली प्रोपेगैंडा है जिसकी वजह से हमारे क्लायंट को तकलीफ झेलनी पड़ी है. सच तो ये है कि सुनील देव ने खुद कहा है कि ऐसी कोई घटना कभी हुई ही नहीं."
बीते सोमवार सन स्टार ने ये वीडियो जारी किया था. जिसमें सुनील देव को ये दावा करते देखा गया कि 2014 में मैनचेस्टर में हुए टेस्ट मैच में धोनी ने मैच फिक्सिंग की थी. उन्होंने कप्तान के तौर पर बोलिंग-मिज़ाज पिच पर बैटिंग करने का फैसला लिया था. वीडियो में सुनील इस बात को लेकर '100 पर सेंट श्योर' थे. उन्होंने ये भी कहा था कि ये बात जब BCCI को बताई गयी, BCCI ने कोई एक्शन नहीं लिया. हालांकि सुनील देव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ऐसी किसी भी घटना के होने से साफ मन करते हुए स्टिंग ऑपरेशन को फेक बताया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement