The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi to Jammu Kashmir Protests Over Khameneis Death US Israel Lucknow

खामेनेई की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, US-इजरायल के खिलाफ नारे लगाए

खामेनेई की मौत पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| मीर फरीद
1 मार्च 2026 (अपडेटेड: 1 मार्च 2026, 05:46 PM IST)
Khamenei Death
खामेनेई की मौत पर भारत के कई हिस्सों में प्रदर्शन. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इन शहरों में शिया समुदाय के लोग अमेरिका-इजरायल के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया कम्युनिटी ने तीन दिन के शोक की अपील की है. इंडिया टुडे से जुड़े सैयद रेहान मुस्तफा रिजवी की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई की मौत पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. 

इस दौरान उन्होंने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की. यहां शिया समुदाय के धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने तीन दिन का शोक भी घोषित किया है. साथ ही सभी घरों और इमामबाड़ों पर काले परचम लगाने की अपील की है. 

इस बीच लखनऊ में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के नौजवान, महिलाएं और बच्चे सड़कों पर निकल आए. ये लोग खामेनेई की तस्वीरों के साथ मातम मनाते हुए लखनऊ के ऐतिहासिक छोटा इमामबाड़े तक गए. इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रही. खामेनेई की मौत से नाराज लोगों का कहना है कि खामनेई ईरान के ही नहीं, बल्कि ‘पूरे इस्लाम के लीडर’ थे. लोगो ने खामेनेई की मौत अमेरिका और इजरायल का जुल्म बताया.   

अभिनव माथुर की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई के मारे जाने के बाद यूपी के संभल के सिरसी कस्बे में भी प्रदर्शन हुए. लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकला. 

जम्मू कश्मीर में भी इसे लेकर प्रदर्शन देखा गया. मीर फरीद की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में हजारों लोग ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे. श्रीनगर में हजारों लोग शोक मनाने के लिए लाल चौक के घंटाघर के पास इकट्ठा हुए. यहां लोगों ने खामेनेई की बड़ी-बड़ी तस्वीरें दिखाते हुए US और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं, लेह और कारगिल में भी खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. 

कर्नाटक के बेंगलुरु में भी खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. 

बता दें कि राजधानी दिल्ली से भी विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. साथ ही रविवार, 1 मार्च को जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किए जाएंगे.

वीडियो: US-Israel ने ईरान के स्कूलों पर मिसाइलें बरसा दीं

Advertisement

Advertisement

()