रेस्क्यू ऑपरेशन तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रेस्क्यू ऑपरेशन (Social Media Viral Video) काफी देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश में एक रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं. ये रेस्क्यू ऑपरेशन किसी इंसान का नहीं बल्कि एक बंदर (Monkey Rescue Operation Viral Video) का है. ये बंदर गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित गंग नहर के बीचों बीच फंस गया. यहां से इसे बचाया गया.
बंदर के लिए संकटमोचक बने हनुमान जी, मूर्ति ने यूं बचाई बेजुबान की जान!
भगवान हनुमान ने बचाई बंदर की जान!


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदर पहले इस गंग नहर में गिरा और बहता-बहता नहर के एकदम बीचों बीच चला गया. उसने बाहर निकलने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया. इसके बाद यहां लगी हुई भगवान हनुमान की मूर्ति के पास चला गया. हनुमान जी की इसी मूर्ति से चिपके-चिपके बंदर ने कई घंटे बिता दिए. इसके बाद पुलिस ने उसे बचाया. पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बंदर को सही सलामत बाहर निकाला. अब लोग इसे हनुमान जी का चमत्कार बता रहे हैं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए…
बताया जा रहा है कि बंदर पूरी रात इसी मूर्ति से चिपक कर बैठा रहा. बाद में सर्दी लगने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसका इलाज करवाया गया. सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि खुद हनुमान जी ही बंदर के संकटमोचक बन गए. सुधीर मिश्रा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा,
‘भक्त के लिए भगवान भी उतरते हैं, धरती पर. गाजियाबाद गंगनहर में डूबते बंदर का सहारा बनी हनुमानजी की मूर्ति.’
घटना का वीडियो खासा वायरल है और इसमें लोगों को आस्था दिख रही है. तरह-तरह के कॉमेंट किए जा रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
देखें वीडियो- भारत जोड़ो यात्रा में दौड़े राहुल गांधी, वीडियो हो गया वायरल!











.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



