The Lallantop

मोहम्मद कैफ ने इस्लाम के ठेकेदारों से सिलेबस से बाहर का सवाल पूछ लिया है

कैफ के चेस खेलने से शर्मिंदा मुसलमान अब बगले झांक रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मोहम्मद कैफ यूं तो बल्लेबाज़ रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने ट्रोलर्स के आगे गूगली डाल दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों पर एक सवाल दागा है. उनका बेटे के साथ चेस खेलना हराम बताने वालों को उन्होंने एक राय दी है. कहते हैं, "ठेकेदार जी से पूछिए, सांस लेना तो हराम नहीं है?" ये रहा उनका ट्वीट: kaif कैफ को ये कहने की ज़रूरत क्यों पड़ी, इसके पीछे का पूरा माजरा क्या है, नीचे विस्तार से लिखा है.
अबकी मोहम्मद कैफ का नंबर लग गया है. नंबर तो पहले भी कई बार लगा है. और कई लोगों का लगा है. लेकिन अभी मोहम्मद कैफ के 'दीनी भाई' ऑनलाइन हैं. हुआ ये है कि जुमेरात को मोहम्मद कैफ ने फेसबुक पर एक फोटो डाली. अपने बेटे के साथ बैठे हुए शतरंज खेल रहे हैं. उधर उनके घोड़े हाथी निकले इधर ट्रोलिये प्यादे कूद पड़े और मोहम्मद कैफ की गिल्लियां बिखेर दीं. पहले वो हाहाकारी फोटो देखो जिससे कैफ ने इस्लाम की बेइज्जती की फिर आगे ट्रोल्स की कलाकारी पर बात करते हैं. इसके बाद इनको इस्लाम के मुताबिक चलने की सलाह देने वालों की बाढ़ आ गई. जैसे यही एक बंदा बचा है जिसके दीन की फिक्र है सबको. देखो कैसी कैसी सलाहें आई हैं. जाकिर नाइक के पोते: kaif 1 आराम से समझाइश: kaif 2 ज्ञानचंद: kaif3 मोहम्मद कैफ इतने बार अपने दीनी भाइयों की बदौलत ट्रोल हो चुके हैं कि शायद गिनती भूल गए हों. सूर्य नमस्कार पर ट्रोल हुए थे. अपनी अम्मी को ट्रेन में बिठा दिया तो ट्रोल हो गए. इनकी तरह इनके 'खेल भाई' भी दीनी भाइयों का शिकार हुए. पिछले हफ्ते इरफान पठान को लाइन से लगा दिया था. क्योंकि उन्होंने अपनी बीवी के संग सेल्फी डाली थी.     उसके भी कुछ दिन पहले मोहम्मद शमी पर इनकी कृपा हो गई थी. वजह पत्नी के साथ फोटो. इन सारी बातों को देखकर लगता है कि इस्लामिक गुरुओं को 21वीं सदी के हिसाब से एक एडवाइजरी जारी कर देनी चाहिए. क्योंकि 1400 साल पहले आए इस्लाम में तमाम सारी बातें छूट गई होंगी. जैसे सेल्फी, पाउट, डीजे, चेस, बेली डांस वगैरह. इसलिए वक्त की मांग है कि ज्यादा वक्त न लगाया जाए.
ये भी पढ़ें: शमी ने ट्रोल करने वालों को ऐसी इनस्विंगर फेंकी है, समझ नहीं आ रहा खेलें या झेलें ये फ़ोटो न डलती, तो इरफ़ान पठान की पत्नी को अपने एक भाई के बारे में न मालूम चलता! जिन्ना होते तो इस मौलवी की तकरीर सुनकर अपना सर पीट लेते मोहम्मद कैफ ने वो बात कह दी, जिसपर हिंदू-मुस्लिम दोनों को अमल करना चाहिए

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement