सिंगर फरमानी नाज़ (Farmani Naaz) के भाई, पिता और जीजा पर डकैती का आरोप लगा है. वही फरमानी नाज़ जिन्होंने 'हर हर शंभू' (har har shambhu) गाने को रिक्रिएट किया था. उनकी आवाज़ में ये गाना काफी वायरल हुआ था और इसके कारण वो विवादों में भी घिरी थीं. खबर है कि मेरठ पुलिस ने फरमानी नाज़ के भाई को सरिया लूटने के मामले में गिरफ्तार किया है. डकैती के इस मामले में पुलिस को फरमानी के पिता और जीजा की भी तलाश है.
"हर हर शंभू" वाली फरमानी नाज़ का भाई लूट के केस में पकड़ाया, बाप-जीजा फरार!
भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है. अब पिता और उनके जीजा को भी खोज रही है.


आजतक के उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ के सरधना थाने की पुलिस ने लूट और डकैती करने वाले 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये लोग मेरठ के हर्रा से सरकारी टंकी का सामान लूटकर ले गए थे. पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का माल और वो गाड़ी भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल लूट में किया गया था. पुलिस ने 200 किलोग्राम सरिया और पिकअप गाड़ी बरामद की है.
गिरफ्तार किए गए 8 बदमाशों में सिंगर फरमानी नाज़ का सगा भाई अरमान भी शामिल है. ये भी बताया जा रहा है कि फरमानी के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी इस लूट में शामिल थे. दोनों ही फरार हैं और पुलिस इनकी तलाश में जुटी है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले के मोहम्मदपुर माफ़ी गांव की रहने वाली हैं फरमानी नाज़. उनकी शादी 25 मार्च, 2017 को शादी हुई थी. मेरठ के छोटा हसनपुर गांव के इमरान से. लेकिन शादी के एक साल बाद ही फरमानी को उनके ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया. आजतक के संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के एक साल बाद फरमानी और इमरान को बेटा हुआ. बच्चे के गले में कुछ परेशानी थी, जिसके चलते फरमानी के ससुराल वाले उसको परेशान करते थे. उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे. इससे परेशान हो कर फरमानी अपने बेटे के साथ अपने मायके मोहम्मदपुर माफी आकर रहने लगीं.
फरमानी की मां फातिमा ने बताया कि गांव के एक लड़के के पास, बाहर से कुछ लोग वीडियो बनाने के लिए आते थे. एक दिन उन्होंने फरमानी को गाते हुए सुन लिया. उन लोगों ने फरमानी का गाना रिकॉर्ड कर यूट्यूब पर डाल दिया था. गाना वायरल हो गया. इस रॉ टैलेंट को लोगों ने जमकर सराहा. इसके बाद फ़रमानी इंडियन आइडल में भी गई थीं. सलेक्ट भी हो गई थीं, लेकिन बच्चे की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें वापस आना पड़ा. फिर फरमानी ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया. यूट्यूब पर अपने ओरिजनल्स और कवर रिलीज़ करने लगीं.
वीडियो- 'हर हर शंभू' सबसे पहले गाने वालीं अभिलिप्सा पंडा साइंटिस्ट क्यों बनना चाहती हैं?











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



