The Lallantop

इंदौर में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

कैटरिंग का काम करने वाले 25 साल के महेश टीम इंडिया की जीत के बाद 9 मार्च की रात आतिशबाजी कर रहे थे. आजतक के धर्मेंद्र कुमार शर्मा की इनपुट के मुताबिक, इस दौरान महेश का तीन युवकों सूरज, आशुतोष और राम से विवाद हो गया. इसके बाद युवकों ने चाकू से महेश पर हमला कर दिया.

Advertisement
post-main-image
इंदौर में भारत की जीत का जश्न मना रहे एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या. (तस्वीर:आजतक)

मध्यप्रदेश के इंदौर में कथित तौर पर टीम इंडिया की जीत की खुशी मनाने के दौरान एक शख्स की हत्या कर दी गई. खबरों के मुताबिक युवक चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत पर आतिशबाजी कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने बहस के बाद उस पर चाकुओं से हमला कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
टीम इंडिया की जीत पर जश्न मना रहे युवक की हत्या

यह घटना इंदौर के एमआईजी क्षेत्र के नया बसेरा इलाके की है. जहां कैटरिंग का काम करने वाले 25 साल के महेश टीम इंडिया की जीत के बाद 9 मार्च की रात आतिशबाजी कर रहे थे. आजतक के धर्मेंद्र कुमार शर्मा की इनपुट के मुताबिक, इस दौरान महेश का तीन युवकों सूरज, आशुतोष और राम से विवाद हो गया. इसके बाद युवकों ने चाकू से महेश पर हमला कर दिया. बीच बचाव करने आई महेश की मां मेरुबाई भी हमले का शिकार हो गईं.

कई बार चाकू लगने से महेश के शरीर से काफी खून बहने लगा. उन्हें इंदौर के MY हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि मृतक की मां मेरुबाई को भी चोटें आई हैं.

Advertisement

मीडिया रपटों के मुताबिक, आरोपी और मृतक के बीच पुरानी रंजिश भी थी. 

यह भी पढ़ें:MP: महू में भारत की जीत के बाद भड़की हिंसा, मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी, वाहनों को लगाई आग

पुलिस ने जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया, “महेश के पिता ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके अनुसार वो अपनी मां के साथ घर में था. आरोपी सूरज राठौड़, आशुतोष गोखले और राम. ये तीनों गाली-गलौज करते हुए घर के पास से निकल रहे थे. इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई. बीच बचाव करने आए महेश को तीनों ने चाकू से मारा जिससे उसके कंधे के नीचे की नस फट गई और अत्याधिक खून बहने लगा. महेश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.”

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना इलाके में तनाव का कारण बन गई है. पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है. 

वीडियो: केंद्र से यूपी सरकार के रिश्तों पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

Advertisement