The Lallantop

महाराष्ट्र: सिर काटकर अलग किया, फिर फुटबॉल की तरह मार-मारकर दूर फेंक दिया, देखने वाले दहल गए

जिन लोगों ने देखा, उन्होंने बताई भयानक कहानी!

Advertisement
post-main-image
पेरोल पर छूटे आरोपी की बेरहमी से हत्या (फोटो-आजतक)

महाराष्ट्र के चंद्रपूर में 8 नवंबर की रात को एक शख्स की हत्या कर दी गई (Man beheaded in Chandrapur Maharashtra). 4 लोगों ने मिलकर पहले शख्स की खूब पिटाई की. फिर सिर धड़ से अलग कर लात से फुटबॉल की तरह मार-मारकर दूर फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक, मामला पुरानी रंजिश का है. चार आरोपियों में से दो को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. बाकियों की तलाश जारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पीटने के बाद काटा सिर

घटना दुर्गापुर थाने से महज 500 मीटर दूरी पर बने मुख्य मार्ग की है. मृतक का नाम महेश मेश्राम बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 साल है. मंगलवार, 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे चार आरोपियों ने कथित तौर पर महेश की खूब पिटाई की. आरोप है कि पिटाई के बाद उन्होंने धारदार हथियार से महेश का सिर धड़ से अलग कर दिया.  आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों ने मृतक के सिर को पांव से धकेलते हुए ले गए और लात मारकर दूर फेंक दिया था. इधर बिना सिर का महेश मेश्राम का शव खून से लथपथ पड़ा था.

परोल पर छूटा था मृतक

पुलिस के मुताबिक, मृतक कई मामलों में आरोपी रह चुका है और हाल में परोल पर ही जेल से बाहर आया था. चंद्रपूर के एसपी रविंद्र सिंह परदेशी ने आजतक को बताया,

Advertisement

“मृतक महेश पर 20 अलग-अलग मामले दर्ज थे और वो हाल ही में परोल पर जेल से बाहर आया था. शुरूआती जांच में पता चला है कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.”

आरोपी और मृतक के बीच विवाद किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस ने बताया कि हत्या की सही वजह जानने और इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए जांच जारी है.

देखें वीडियो- महाराष्ट्र: डॉक्टर के सामने बैठे मरीज को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

Advertisement

Advertisement