The Lallantop

गोंडा: युवक को बुरी तरह पीटा, फिर चेहरे पर पेशाब कर दिया, वीडियो वायरल

वीडियो में आरोपी कट्टा लहराते दिख रहा है और गंदी-गंदी गालियां दे रहा है.

Advertisement
post-main-image
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, गोंडा (फोटो-आजतक)

हाथ में तमंचा, मुंह में अंट-शंट गालियां और एक युवक पर ताबड़तोड़ लात-घूंसों की बरसात. उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर का एक वीडियो वायरल  (Uttar Pradesh Gonda Viral Video) हो रहा है. इतना ही नहीं एक आदमी पीड़ित के चेहरे पर पेशाब करता भी दिख रहा है. मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग एक युवक को एक के बाद लात और घूसों से बुरी तरह पीट रहे हैं. दूसरे वीडियो में पीड़ित नीचे बैठा है और एक आरोपी उसके मुंह पर पेशाब कर रहा है. इस पर अन्य आरोपी उससे मुंह खोलने को कहता है. इस शर्मनाक घटना पर सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है. 

पुलिस ने केस दर्ज किया

वीडियो वायरल हुआ तो घटना की जानकारी पुलिस को मिली और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर को कुछ युवकों के बीच मारपीट की जानकारी सामने आई थी. गोंडा के एएसपी शिवराज ने आजतक को बताया-

Advertisement

31 अक्टूबर को हमें पता चला कि कुछ बच्चे लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं. तब पुलिस ने एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत अरेस्ट किया था. उस वक्त जितनी जानकारी मिली उसके आधार पर ही कार्रवाई की गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नई जानकारी सामने आई है. वहां दो पक्षों के बीच मारपीट और कुछ अमानवीय काम भी हुए. अब दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में कप्तान सिंह, अंशुमान सिंह, शिवम लाला समेत आठ नामजद लोग हैं. इनके अलावा कुछ अज्ञात लोग भी हैं.

देखें वीडियो- 'प्राइवेट पार्ट पर लात मारी. अल्लाह-हू-अकबर बुलवाया', हैदराबाद में छात्र को पीटते वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement