सबसे समझदार जानवरों की बात होती है तो कुत्ते का नाम टॉप पर आता है. हालांकि इन दिनों कुत्तों से जुड़ी निगेटिव खबरें ही आ रही हैं. आमतौर पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कुत्तों का सहारा लेती है लेकिन इंग्लैंड में कुत्ता अपने घर से भागकर खुद पुलिस (Dog At Police Station In England) थाने आ गया. इसी से जुड़ा वीडियो खासा वायरल है. इंग्लैंड की लीस्टरशायर काउंटी के एक पुलिस स्टेशन से सामने आया सीसीटीवी वीडियो (Social Media Dog Video Viral) काफी चल रहा है.
घरवालों से बिछड़कर थाने में आया डॉग, फिर पुलिस ने ऐसे मिलवाया!
पुलिस ने ये तरीका अपनाया
.webp?width=360)

इसमें एक फीमेल डॉग पुलिस स्टेशन में घुसती नजर आ रही है. वो चारों ओर देखती है और फिर थाने में घुसती है. ये फीमेल डॉग अपने मालिक से बिछड़ गई थी. पूरी घटना पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. लीस्टरशायर पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 14 नवंबर को ये वीडियो शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए साथ में पुलिस ने लिखा, 'बीते हफ्ते लॉफबॉरो पुलिस स्टेशन को एक नया दोस्त मिला जब एक खोई फीमेल डॉग स्टेशन में आ गई. बॉर्डर कोली नस्ल की ये डॉगी थाने में आई. वो दरवाजे से घुसी और फिर एक कोने में जाकर बैठ गई. अच्छा डॉगी. हमने रोजी को पानी पिलाया. उसने एक कॉलर पहना था. ऐसे में हम उसके मालिक से संपर्क करने में कामयाब हो गए. अपने डॉगी को पाकर मालिक खुश हुआ.' आप भी ये वीडियो देखिए…
डॉगी के मालिक स्टीव ने बीबीसी को बताया कि रोजी 10 साल की एक कुतिया है. बीते हफ्ते शाम में करीब 4 बजे वे अपने दूसरे कुत्ते लेजर और रोजी को साथ टहल रहे थे. वहां पर पटाखों की आवाज से वो डर गई और फिर वहां से भाग गई. वो एक बाड़े से होकर पुलिस स्टेशन पहुंची थी. लोगों इस घटना पर पुलिस की तारीफ कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप. बाकी लल्लनटॉप अड्डा वापस आ रहा है. 18, 19, 20 नवंबर को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जमेगा अड्डा. रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक कर द लल्लनटॉप ऐप डाउनलोड करिए और फ्री रजिस्ट्रेशन करिए.
देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की निकली एक मॉडल!











.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



