The Lallantop

किंग चार्ल्स के छोटे भाई गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में दिखे थे

आरोप है कि ने किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबैटन ने गोपनीय सरकारी दस्तावेज जेफ्री एपस्टीन को दिए थे.

Advertisement
post-main-image
किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर. (AP)

किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर सार्वजनिक पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है. कहा जा रहा है कि एंड्रयू माउंटबैटन की गिरफ्तारी के पीछे एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम आना वजह हो सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एंड्रूयू पर आरोप है कि उन्होंने गोपनीय सरकारी दस्तावेज जेफ्री एपस्टीन को दिए थे. इसके बाद फरवरी की शुरुआत में थेम्स वैली पुलिस ने कहा था कि वह इन आरोपों की जांच कर रही है.

माउंटबैटन-विंडसर, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दूसरे बेटे हैं. वे जेफ्री एपस्टीन से जुड़े किसी भी गलत काम से इनकार करते रहे हैं. उन्होंने पहले कहा था कि उन्हें एपस्टीन से दोस्ती पर अफसोस है, लेकिन उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया. अमेरिकी दस्तावेजों का नया बैच सार्वजनिक होने के बाद से उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और बकिंघम पैलेस की ओर से भी अब तक कोई बयान जारी नहीं हुआ.

Advertisement

एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर की गिरफ्तारी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की भी प्रतिक्रिया आई. BBC से बात करते हुए उन्होंने कहा, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है."

BBC TV की रिपोर्ट में कहा गया कि 19 फरवरी की सुबह पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस बिना निशान वाली 6 गाड़ियों में पहुंची थी. आठ पुलिसकर्मी भी सादे कपड़ों में पहुंचे.

थेम्स वैली पुलिस ने एक बयान में एंड्रयू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम नहीं बताया. पुलिस ने कहा कि जांच के तहत आज 19 फरवरी को नॉरफोक के 60 साल के एक व्यक्ति को सार्वजनिक पद के गलत इस्तेमाल के संदेह में गिरफ्तार किया गया है. 

Advertisement

असिस्टेंट चीफ कॉन्स्टेबल ओलिवर राइट ने कहा कि आरोपों का गंभीरता से आकलन करने के बाद अब आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है.  

वीडियो: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का ओसामा बिन लादेन के परिवार से करोड़ों की डोनेशन लेने का मामला क्या है?

Advertisement