समंदर के लुटेरों ने किडनैप किया इंडियन मरीन इंजीनियर
इंटरनेशनल लेवल की क्राइम खबर है. पाइरेट्स ऑफ द कैरीबियन फिल्मी नहीं असली वाले. किडनैप हुए इंजीनियर की पत्नी ने पीएम को चिट्ठी लिखी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन का नाम सुनते ही याद आता है कैप्टन जैक स्पैरो. बार्बोसा. और वो केंचुए सी दाढ़ी वाला घिनौना आदमी. समंदर के लुटेरों वाली वो फिल्म थी. हकीकत में नाइजीरिया के पास समुद्री लुटेरों ने एक इंजीनियर किडनैप कर लिया है. बनारस का मरीन इंजीनियर है संतोष कुमार भारद्वाज. सिंगापुर की शिपिंग कंपनी में में लगा था. 26 मार्च को नाइजीरिया की राजधानी लागोस के पास पहुंचा उसका जहाज संपातिकी. वहां लुटेरों ने संतोष को चार और साथियों के साथ किडनैप कर लिया. जिनमें दो यूक्रेन के हैं. एक डैन है और एक पाकिस्तानी. फैमिली राज तिलक नगर में रहती है. संतोष के पापा वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बात की. उसी में छपी है ये खबर. बताया कि "संडे की सुबह उनके पास फोन आया. कि हमारा बेटा किडनैप हो गया है. हम शॉक्ड रह गए. मैंने बहुत हिम्मत बटोर कर बहू कंचन को बताया. वो बेहोशी की हालत में पहुंच गई. आधे घंटे बाद वो कुछ ठीक हुई." कंचन ने खाना पीना छोड़ रखा है. उस कंपनी को मेल किया है कि जो भी अपडेट मिले उनके पति के बारे में, तुरंत बताएं. पीएम को भी चिट्ठी लिखी है कि कैसे भी कर के उसका पता लगाएं. वो कहते हैं "हम परेशान जरूर हैं लेकिन हिम्मत नहीं हारे. पीएम से उम्मीद है कि वो इसके लिए प्रयास करेंगे. जो बनारस से सांसद भी हैं. हमें सिर्फ इतना पता है कि लुटेरों ने हमारा बेटा किडनैप किया है. पीएम एक बाप की, एक बीवी और एक बेटी की तकलीफ समझेंगे. ऐसी उम्मीद है." विदेश मंत्रालय ने इस मामले में इंट्रेस्ट दिखाया है. फॉरेन मिनिस्टर सुषमा स्वराज के ये ट्वीट देखो. https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/716645778752561152 https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/716646374863798273
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


