The Lallantop

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धोती पहने दिखे कन्हैया कुमार, लोग बोले- 'राजनीति क्या ना करवाए!'

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंदिर जाने पर ट्रोल हुए कन्हैया कुमार!

Advertisement
post-main-image
मंदिर गए कन्हैया तो लोगों ने सुना दिया!

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) चल रही है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा का आज यानी कि 27 सितंबर को 21वां दिन है. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी चल रहे हैं. इन्हीं में से एक कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) हैं. इस यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार कुछ मंदिरों में गए और दर्शन किए. यहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं. इन्हें लेकर लोग कन्हैया कुमार को ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि एक वक्त में भगवान को ना मानकर और खुद को नास्तिक बताने वाले कन्हैया आज राजनीति के चक्कर में धार्मिक हो गए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लोगों ने कन्हैया कुमार के पुराने वीडियोज और भाषण शेयर कर उन्हें अवसरवादी बताया. कुछ ने लिखा कि राजनीति क्या ना करवाए. लोगों ने फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम, ट्विटर तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कन्हैया कुमार को निशाने पर लिया है. पहले आप भी कन्हैया कुमार का वो फोटो देखिए जो उन्होंने 25 सितंबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था.

Advertisement

तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए एक ने लिखा,

'ये वही JNU का कन्हैया कुमार है जो श्री राम मंदिर की जगह अस्पताल की मांग करते हुए हमेशा धर्म विरोधी बातें करता था. आज ये धोती लपेटकर मंदिर-मंदिर घूम रहा है. राजनीति जो न करवाए.'

एक और यूजर ने लिखा, 

Advertisement

‘YouTube पर कन्हैया कुमार  का एक भाषण है जिसमें ये कह रहा था कि जिस दिन तुम इन मंदिरों की व्यवस्था को समझ लोगे उसी दिन जान जाओगे कि यह मंदिर ही तुम्हारे शोषक हैं और तुम अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंदिर जाने लगोगे उसी दिन से तुम्हारी बर्बादी तय है।और उसी कन्हैया कुमार को देखिए’

एक ने लिखा, 

‘कभी यह धूर्त कहता था कि यदि मंदिर जाने से और मंदिर बनाने से सभी समस्याएं हल हो जाएं तभी इस देश के कॉलेज यूनिवर्सिटी और अस्पताल तोड़कर मंदिर बना देना चाहिए’

इससे पहले भी कई लोगों ने कन्हैया कुमार के भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने पर तंज कसा था.

कुल मिलाकर कन्हैया कुमार को मंदिर जाना भारी पड़ रहा है. वैसे इस पूरे मसले पर आपका क्या कहना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए आप बने रहिए द लल्लनटॉप के साथ.

देखें वीडियो- अग्निपथ योजना पर कन्हैया कुमार ने क्या कह दिया?

Advertisement