The Lallantop

कोयला तस्कर रिश्वत का पैसा सड़क पर फेंक चलता बना, पुलिस ने वो भी उठा लिए

झारखंड के रामगढ़ इलाके की इस घटना ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है.

Advertisement
post-main-image
पुलिसकर्मी सड़क से पैसे को उठाते दिख रहे है. (तस्वीर- सोशल मीडिया)

झारखंड में पुलिसकर्मी रिश्वत का पैसा सड़क से उठाने में भी नहीं हिचकते. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. महकमे को शर्मसार करने वाला ये वीडियो रामगढ़ थाना क्षेत्र का है. इसमें पुलिसकर्मी सड़क से कुछ उठाते दिख रहे हैं. आरोप है कि वो पैसा उठा रहे थे जिसे कोयला तस्कर वहां फेंक गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सड़क पर फेंकी घूस पुलिस ने उठाई

इंडिया टुडे से जुड़े राजेश वर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में कोयला तस्कर साइकिल और मोटर साइकिल से अवैध कोयला ले जाते दिख रहे हैं. रास्ते में उन्हें पुलिसकर्मी दिखते हैं तो वे रिश्वत का पैसा सड़क पर ही फेंकते हुए आगे बढ़ जाते हैं. इसके बाद पास वहां खड़े पुलिसकर्मी सड़क पर गिरे रुपये उठाने लगते हैं.

ये वीडियो रांची-पटना NH/33 के पास रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पटेल चौक का है. मामले को संज्ञान में लेते हुए आला अधिकारियों ने रिश्वत लेने के आरोप में 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इनके नाम जगनारायण राम (एसआई, रामगढ़), ओमप्रकाश महतो (आरक्षी), मंटू मुंडा (गृह रक्षक) और राकेश कुमार शर्मा (गृह रक्षक) हैं.

Advertisement

रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने मामले पर कहा, 

"हमने उस वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें गश्त ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मी अवैध रूप से कोयला ले जा रहे एक मोटरसाइकिल चालक द्वारा रिश्वत के रूप में सड़क पर फेंके गए पैसे उठाते दिख रहे हैं. मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए गए थे."

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि रामगढ़ उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) किशोर कुमार रजक ने वायरल वीडियो की जांच की है. अभी तक की पड़ताल में रिश्वत के आरोप को सही पाया गया है. इसके बाद चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मंडला पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसी झांकी निकाली, लोग देखते रह गए

Advertisement