The Lallantop

जम्मू-कश्मीर: तीर्थयात्रियों से भरी बस में आग लगने से 4 की मौत, 22 झुलसे

कटरा वैष्‍णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों का बेसकैंप है. यहां हर साल लाखों यात्री आते हैं.

Advertisement
post-main-image
Jammu Kashmir Katra

जम्मू-कश्मीर के कटरा (Katra Bus Fire) में शुक्रवार 13 मई को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब दो दर्जन 22 झुलस गए. हादसा कटरा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खरमल के पास हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना के समय बस कटरा से जम्मू जा रही थी. उसी दौरान उसके इंजन एरिया में आग लग गई जिसने जल्दी ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल हुए 22 लोगों को इलाज के लिए कटरा भेजा दिया गया है. इनमें से 3 को हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते जम्मू रेफर किया गया है.

Advertisement

हादसे को लेकर जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया,

'कटरा से जम्मू जा रही बस में आग लग गई. आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआती जांच में धमाके के कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन जांच जारी है, अभी कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. घटना में 4 की मौत और 24 घायल हुए हैं.'

उप राज्यपाल ने मुआवजे की घोषणा की

इस बीच जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. उन्होंने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया,

Advertisement

'कटरा में दर्दनाक बस हादसे में लोगों की मौत से बेहद आहत हूं. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. जिला प्रशासन को घायलों का हर संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.'

एक अन्य ट्वीट में मनोज सिन्हा ने लिखा,
 

'हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी.' 

 
 

 

उधर हादसे के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं. आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बस में मौजूद कुछ यात्रियों का कहना है कि बस में धमाके की आवाज आई जिसके बाद आग लग गई. लेकिन पुलिस का कहना है कि कोई धमाका नहीं हुआ, संभवतः ओवरहीटिंग के कारण बस का टैंक फट गया था.

Aag (2)

बस में जांच करता पुलिसकर्मी (साभार-ANI)

कटरा वैष्‍णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों का बेसकैंप है. यहां हर साल लाखों की संख्‍या में यात्री वैष्‍णोदेवी दर्शन के लिए जाते हैं. इस हादसे ने इस साल यहां आए श्रद्धालुओं को हिलाकर रख दिया है.

तीरथ सिंह रावत ने रिप्ड जींस पर अब ये बयान दे डाला

Advertisement