The Lallantop

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को किया ढेर, एनकाउंटर जारी

Kupwara में दो अलग-अलग Encounter के दौरान सेना ने कम से कम तीन आतंकियों को मार गिराया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

Advertisement
post-main-image
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता (फाइल फोटो: PTI)

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुपवाड़ा में दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान सेना ने कम से कम तीन आतंकियों (Jammu Kashmir Encounter) को मार गिराया है. कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर दो अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को ढेर कर दिया. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. हालांकि, लगातार हो रही बारिश की वजह से सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारतीय सेना की चिनार कोर के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. जबकि एक आतंकी कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में मारा गया. इंडिया टुडे से जुड़े अशरफ वानी की रिपोर्ट के मुताबिक, 28-29 अगस्त की दरम्यानी रात तंगधार सेक्टर में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. वहीं, 57 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के जवानों को माछिल सेक्टर में भी कुछ आतंकी दिखाई दिए, जिसके बाद  सेना और पुलिस की तरफ से इस इलाके में भी जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि, अभी मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं. सुरक्षाबलों को आशंका है कि इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं.

चिनार कोर की ऑफिशियल X हैंडल पर माछिल में हुए घुसपैठ की जानकारी देते हुए लिखा गया,

Advertisement

“28-29 अगस्त की मध्यरात्रि को कुपवाड़ा के माछिल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी गई. संभावित घुसपैठ की कोशिशों के संबंध में खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया. खराब मौसम के दौरान ये संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद हमारे सैनिकों ने उन्हें निशाना बनाया. इसमें दो आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना है. फिलहाल, ऑपरेशन जारी है.”

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: उधमपुर में मुठभेड़ के दौरान CRPF इंस्पेक्टर की मौत, कार्रवाई के बाद भागे आतंकी

वहीं एक और  X पोस्ट कर बताया गया कि कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में भी एक आतंकी के मारे जाने की संभावना है.

Advertisement

बताते चलें कि पिछले कुछ महीनों में आतंकियों की तरफ से घुसपैठ की कई घटनाएं सामने आई हैं. इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में लगभग 20 सुरक्षाबल शहीद हो गए हैं. जबकि कई आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है.

वीडियो: कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में शहीद हुए सेना के दो जवान, परिवार ने गर्व से क्या बताया?

Advertisement