The Lallantop

'ISIS की आधी फौज खतम, फिनिश'

ISIS पर तीन-तरफा अटैक करेंगी अमेरिका और ब्रिटेन की फोर्स.

Advertisement
post-main-image
लेबनान में तारों में झूलता ISIS का झंडा. Source: Reuters
पिछले 20 महीनों में 25000 से ज्यादा इस्लामिक स्टेट फाइटर्स मारे जा चुके हैं. ऐसा कर्नल स्टीव वॉरेन ने डेली मेल के साथ एक इंटरव्यू में बताया. अमेरिका दूसरे देशों के साथ मिल कर ISIS के खिलाफ मुहिम चला रहा है. कर्नल स्टीव वॉरेन इसी मुहिम के प्रवक्ता हैं. वॉरेन ने बताया, 'सबसे पहले हमने उनके नेताओं को टारगेट किया. इस मुहिम में भी हम उनके 100 से ज्यादा लीडर्स को मार गिराने में सफल रहे. इससे इस समूह का हौसला तो टूटा ही. साथ ही समूह में नई बहालियों पर भी रोक लगी.' इसके लिए उन्होंने टर्की का भी शुक्रिया अदा किया. जिससे नए लोगों को सीमा पर करने का मौक़ा नहीं मिला. बात चीत के मेन पॉइंट्स:
- आतंकी समूह सीरिया और उत्तरी इराक के तेल कुओं पर कब्जा करे बैठा था. इन कुओं से वो तेल निकलने का काम भी बहुत तेजी से कर रहे थे. जिसे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बेचा भी जा रहा था. लेकिन हमने सबसे पहले तेल के कुओं को तहस-नहस किया. जिससे उनके पैसे बनाने का सोर्स खत्म हो रहा है. और अपने जिहादी लड़ाकों को भी देने के लिए पैसे नहीं है. खबरों के मुताबिक़ सिर्फ ऑइल ब्लैक मार्केटिंग से समूह लगभग 1 मिलियन यूरो हर दिन कमा रहा था. लेकिन ये अब घट कर 30% पर पहुंच गया है. - ISIS के खिलाफ लड़ रहे सभी सहयोगी देश अब एक साथ हमले की तैयारी में है. इस बार इनके सबसे मजबूत इलाके राक्का को टारगेट किया जाएगा. लेकिन ये हमले कब किये जायेंगे, इसके जवाब में उनहोंने कुछ नहीं बताया. - रॉयल एयर फोर्स ऑफ़ यूके (RAF) के हमलों से उन्हें सीरिया के 40 % हिस्सों से हम निकाल चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ये बस मौका मिलने भर की बात है. चाहे ब्रिटिश फ़ोर्स हों, या यूएस के ड्रोन, ISIS प्रमुख अबू बसर अल बगदादी पर हमला होगा. - सिर्फ पिछले तीन सप्ताह में ही उनके 650 से ज्यादा जिहादी लड़ाके मारे जा चुके हैं. -हम उन पर तीन-तरफ़ा अटैक करेंगे.जिसमें हम उनकी सेना, उनके लीडर, और उनके टेल के कुओं पर हमला करेंगे. गुप्त सूत्रों से हमें उनके कुछ जमा हथियार और पैसों के अड्डों का पता चला है. जिसे हम अपने अगले हमले में टार्गेट करने वाले हैं.
ब्रटिश फ़ोर्स पिछले साल सितम्बर महीने से ही इराक के प्रभावित इलाकों में हवाई हमले कर रहा है. खबरों के मुताबिक़ अकेले ब्रिटश फ़ोर्स ने 2200 हवाई सर्वे किया है. और लगभग 650 बार बमबारी की गयी है. कर्नल ने बताया कि अब जिहादी लड़ाके 30000 से भी कम बच गये हैं. और खात्मे की और बढ़ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement