The Lallantop

हवाई जहाज के अंदर की ये फोटो बहुत वायरल है! कारण जानकर अपने बाल नोच लेंगे

फोटो आयरलैंड की एक एयरलाइन कंपनी की फ्लाइट की है.

Advertisement
post-main-image
यात्री द्वारा शेयर की गई Ryanair की फोटो.

हवाई जहाज से यात्रा (Flight Journey) करने के दौरान अधिकतर लोगों की चाहत होती है कि उन्हें विंडो सीट (Window Seat) मिल जाए, ताकि वो बाहर का नजारा देख सकें. हालांकि, हर बार ऐसा नहीं होता है. कई बार हमें बीच या साइड की सीट मिलती है. फ्लाइट कंपनियां हमारी इसी चाहत का फायदा उठाती हैं कि अगर किसी को विंडो सीट ही चाहिए, तो उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं. लेकिन अधिक पैसे देने के बाद भी हमें अपनी पसंद की सीट मिल जाए, इसकी भी गारंटी नहीं होती है. सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने इसी दर्द को बयां करते हुए जो फोटो शेयर की है, वो काफी ज्यादा वायरल हो रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, आयरलैंड की एक फ्लाइट कंपनी है. जिसका नाम है Ryanair. ये सस्ते दामों में हवाई यात्रा कराने का दावा करती है. मार्टा वर्से (Marta Verse) नाम की एक महिला ने यात्रा के लिए इसकी एक टिकट बुक की थी.

Advertisement

उन्होंने विंडो सीट के लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया था. लेकिन जब वो फ्लाइट में पहुंचीं तो वो 'विंडो' की साइट देखकर दंग रह गईं. जाहिर है कि यात्री को मनमुताबिक सीट न मिलने पर काफी दुख हुआ.

कंपनी ने दिया जवाब

मार्टा वर्से ने इस 'विंडो सीट' की फोटो ली और उसे ट्विटर पर शेयर कर दिया. उन्होंने लिखा, ‘सच में, @Ryanair मैंने विंडो सीट के लिए भुगतान किया था.’ ये ट्वीट सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल है.

हालांकि, फ्लाइट कंपनी ने इस पर जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, वो काफी निराशाजनक प्रतीत होती है.

Advertisement

मार्टा वर्से की ट्वीट का जवाब देते हुए कंपनी ने वही फोटो फिर से शेयर कर दी और उस छोटे से शीशे वाले हिस्से में गोला बनाकर दर्शाया कि उन्होंने यात्री को विंडो सीट दी थी. जबकि वहां इमरजेंसी गेट में एक बहुत छोटा सा गोल आकार शीशा लगा हुआ था. इस तरह की प्रतिक्रिया देखकर कई यूजर्स ने Ryanair पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि वो पैसेंजर्स की पीड़ा का मजाक बना रहे हैं.

वीडियो: यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को रूस की यूनिवर्सिटीज से आया ऑफर, हॉस्टल-ट्यूशन फीस में मिलेगी छूट

Advertisement