इजरायली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं. रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी. ईरान ने भी साफतौर पर इन दावों को खारिज नहीं किया है. ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि "अमेरिकी-इजरायली हमलों में देश ने एक या दो कमांडरों को खो दिया होगा, लेकिन लगभग सभी सीनियर अधिकारी सुरक्षित और जीवित हैं.
इजरायली हमलों में रक्षामंत्री और सैन्य कमांडर की मौत पर ईरान ने क्या कहा?
US Iran War News: ईरान के डिफेंस मिनिस्टर अमीर नासिरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपुर इजरायली हमलों में मारे गए हैं. ईरान ने इन दोनों अधिकारियों को लेकर अभी तक कोई स्थिति साफ नहीं की है.


इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़े दो सूत्रों और एक रीजनल सोर्स ने रॉयटर्स को बताया कि माना जा रहा है कि ईरान के डिफेंस मिनिस्टर अमीर नासिरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपुर इजरायली हमलों में मारे गए हैं. तेहरान ने इन दोनों अधिकारियों को लेकर अभी तक कोई स्थिति साफ नहीं की है.
भारत ने दी प्रतिक्रियाइस बीच भारत ने मिडिल ईस्ट के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा,
हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव को बढ़ने से रोकने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हैं. तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए. सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.
ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहे ओमान ने भी तुरंत UNSC की बैठक बुलाने की मांग की है. ओमान ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद हालात बहुत बिगड़ सकते हैं और इसका असर पूरे इलाके पर पड़ सकता है, जिसे संभालना मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: ईरानी लीडर खामेनेई कहां हैं? इजरायल ने उनके दफ्तर के पास किया था सबसे पहला अटैक
ट्रंप को ईरान की चेतावनी
अमेरिकी हमलों पर पलटवार के बाद ईरान ने शनिवार, 28 फरवरी को कहा कि उसने अब तक सिर्फ़ अपनी ‘स्क्रैप मिसाइलें’ ही दागी हैं और जल्द ही ऐसे हथियार दिखाएगा जिनकी दुश्मनों को उम्मीद नहीं है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर, जबारी के हवाले से ईरानी मीडिया ने कहा,
तेहरान ने अब तक सिर्फ़ स्क्रैप मिसाइलें ही दागी हैं. वह जल्द ही ऐसे हथियार दिखाएगा, जिनकी उम्मीद नहीं थी.
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शनिवार, 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया. तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर मिसाइलों से हमला हुआ. ईरान ने भी इजरायल समेत मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.
वीडियो: US-Israel के हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें बरसा दीं














.webp?width=120)






