The Lallantop

ईरान बहुत बड़ा हमला करने वाला है? खामेनेई के अकाउंट से पोस्ट की गई तस्वीर डराने वाली

Iran Israel War: 20 फरवरी और 1 मार्च के बाद पहली बार खामेनेई के हैंडल से कुछ पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में एक फोटो है, जिसमें मिसाइल बनाने से लेकर उसके इस्तेमाल तक के सभी चरणों को दिखाया गया है.

Advertisement
post-main-image
मौत के बाद खामेनेई के एक्स अकाउंट से पहली बार पोस्ट किया गया है. (india today)

ईरान क्या इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने वाला है? 1 मार्च को अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 6 मार्च को उनके एक्स अकाउंट से पहली बार एक पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट की भाषा ‘भीषण चेतावनी’ वाली है. इजरायल के जायोनी शासन को धमकाती हुई पोस्ट में लिखा है कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जाहिर है इशारा खामेनेई की हत्या की ओर किया गया है. इस पोस्ट में गौर करने वाली बात इसके साथ शेयर की गई फोटो है. इसमें एक बड़ी मिसाइल को तैयार होते, लॉन्च होते और फिर तबाही मचाते हुए एक सीरीज में दिखाया गया है.

बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर 28 फरवरी को हमले किए थे. इसके बाद डॉनल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इन हमलों में खामेनेई मारे गए हैं. इसके एक दिन बाद एक मार्च को ईरान की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई. बदले में ईरानी रिवॉल्युशनरी गार्ड ने पलटवार करते हुए कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसने मध्य-पूर्व में इस सदी की सबसे बड़ी जंग छेड़ दी. इस जंग की सारी जानकारी अब तक ईरान की ओर से IRGS के एक्स अकाउंट से दी जा रही थी. 

Advertisement

20 फरवरी और 1 मार्च के बाद पहली बार खामेनेई के हैंडल से कुछ पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में एक फोटो है, जिसमें मिसाइल बनाने से लेकर उसके इस्तेमाल तक के सभी चरणों को दिखाया गया है. मिसाइल बनाते वैज्ञानिक, मिसाइल दागते सैनिक और अंत में मिसाइल का टारगेट पर प्रहार करना भी दिखाया गया है. इसके साथ ही एक चेतावनी भरा कैप्शन लिखा है,

“जायोनी शासन ने बहुत बड़ी गलती की है. इंशाअल्लाह इसके नतीजे उस शासन को बेबस कर देंगे.”

iran
खामेनेई के अकाउंट की पोस्ट (X)

बता दें कि जायोनी शासन एक राजनीतिक टर्म है, जिसे इजरायल सरकार के लिए इस्तेमाल किया जाता है. खासतौर पर ईरान, हमास और हिजबुल्लाह जैसे इजरायल विरोधी पक्ष इस शब्द का प्रयोग इजरायली शासन के लिए करते हैं.

Advertisement

खामेनेई की मौत के बाद से ईरानी अधिकारियों और मंत्रियों ने ‘बदले’ की बात कही है. ऐसे में खामेनेई के एक्स अकाउंट से ऐसा पोस्ट किया जाना इस दिशा में बड़ी कार्रवाई का ईशारा माना जा रहा है. इस पोस्ट को उसी बदले की धमकी के सिलसिले से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें ‘इजरायल की बर्बादी से जंग के समापन’ की बात कही गई थी. कहा जा रहा है कि यह इजरायल पर ईरान के अब तक के सबसे बड़े हमले की चेतावनी है, जिसे आने वाले दिनों में अंजाम दिया जा सकता है.  

फिलहाल, 1 मार्च को सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के बाद से ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक है.  

वीडियो: ईरानी मंत्री ने ट्रंप को दिया ताना, कहा-'न्यूयॉर्क का मेयर तक अपॉइंट नहीं हुआ'

Advertisement