The Lallantop

ईरान का ये हमला कुवैत को पानी के लिए भी तरसा देगा, बिजली-तेल के प्लांट पर भयंकर तबाही मची

Iran Drone Attack on Kuwait: इस हमले में प्लांट्स के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली पैदा करने वाली दो मुख्य यूनिट्स पूरी तरह ठप हो गई हैं.

Advertisement
post-main-image
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ड्रोन हमला हुआ था. (AP)

ईरान ने ड्रोन हमलों से कुवैत के दो बड़े बिजली और पानी के प्लांट्स को निशाना बनाया है. कुवैत के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में प्लांट के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली पैदा करने वाली दो मुख्य यूनिट्स पूरी तरह ठप हो गई हैं. इसके अलावा, कुवैत सिटी में ‘शुवैख ऑयल सेक्टर कॉम्प्लेक्स’ पर भी ड्रोन हमला हुआ है, जिससे आग लग गई और काफी नुकसान हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कुवैत के बिजली, पानी और ऊर्जा मंत्रालय और कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) के एक संयुक्त बयान के मुताबिक, हमले की वजह से पावर और प्यूरिफिकेशन (जल शोधन) प्लांट दोनों ही काम नहीं कर रहे हैं. बयान में कहा गया कि प्लांट या शुवैख तेल सेक्टर कॉम्प्लेक्स में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इमरजेंसी और फायरफाइटिंग टीमें आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं. बयान के मुताबिक, शुवैख कॉम्प्लेक्स को खाली करा लिया गया. 

Advertisement

कुवैत अपनी पानी की सप्लाई के लिए प्यूरिफिकेशन प्लांट पर बहुत ज्यादा निर्भर है. देश का लगभग 90 प्रतिशत पीने का पानी, खाड़ी के समुद्री पानी को शुद्ध (प्यूरीफाई) करके बनाया जाता है. ऐसे में ये प्लांट्स नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बहुत जरूरी हो जाते हैं. पानी की सप्लाई में किसी भी तरह की रुकावट का रोजमर्रा की जिंदगी पर तुरंत और बड़ा असर पड़ सकता है.

शनिवार, 4 अप्रैल की शाम को एक अलग ड्रोन हमले में देश के मंत्रालय परिसर को भी भारी नुकसान पहुंचा है. कुवैत के वित्त मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन हमले के बाद मंत्रालय परिसर के कर्मचारी रविवार को रिमोटली काम करेंगे. हमले में बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: कुवैत ने गलती से गिराए थे अमेरिकी फाइटर जेट, एक की पायलट का वीडियो सामने आया

हाल के दिनों में कुवैत की तेल रिफाइनरियों और उसके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए कई हमलों के बाद यह ताजा हमला हुआ है. 1 अप्रैल को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले में एक फ्यूल टैंक में आग लग गई थी.

वीडियो: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग

Advertisement