The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US fighter jets shot down by kuwait first video of pilot viral

कुवैत ने गलती से गिराए थे अमेरिकी फाइटर जेट, एक की पायलट का वीडियो सामने आया

घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुवैती नागरिक को अमेरिकी महिला पायलट की मदद करते हुए देखा जा सकता है. महिला पायलट हमले के बाद प्लेन से इजेक्ट हो गई थी.

Advertisement
pic
3 मार्च 2026 (अपडेटेड: 3 मार्च 2026, 06:53 PM IST)
US fighter jets shot down
महिला पायलट पूरे होश में और मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं. (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान के साथ चल रही जंग के बीच अमेरिका के तीन F-15E फाइटर जेट तबाह हो गए. कुवैत ने ‘फ्रेंडली फायर’ में तीनों विमानों को हिट कर दिया. यूएस सेंट्रल कमांड ने भी पुष्टि की है कि कुवैत ने ‘गलती से’ अमेरिका के फाइटर जेट मार गिराए थे. अब घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुवैती नागरिक को अमेरिकी महिला पायलट की मदद करते हुए देखा जा सकता है. ये पायलट हमले के बाद प्लेन से इजेक्ट हो गई थी.

सोशल मीडिया पर वायरल 20 सेकंड की वीडियो क्लिप में एक महिला पायलट को रेतीली जमीन पर बैठे हुए देखा जा सकता है. कुवैत का एक नागरिक उनके पास आता है और इंग्लिश में पूछता है, “क्या आप ठीक हैं?” आगे कहता है, “हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. दिक्कत की कोई बात नहीं है. आप सुरक्षित हैं.” इस दौरान पायलट पूरे होश में और मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं.

ये घटना 1 मार्च की रात 11 बजे हुई. ईरान पर सैन्य हमले को अमेरिकी सेना ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दे रखा है. इसी ऑपरेशन के तहत अमेरिकी सेना के F-15E स्ट्राइक ईगल विमान उड़ान भर रहे थे. तभी ‘फ्रेंडली फायर’ में कुवैत ने गलती से अमेरिकी विमानों को मार गिराया.

ईरान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष में कुवैत अमेरिका के साथ है. कुवैत में अमेरिका के सैन्य ठिकाने भी हैं, जहां पर ईरान ने हाल ही में मिसाइलें बरसाई थीं. इसी कुवैत की एयर डिफेंस फोर्स ने 1 मार्च को गलती से अमेरिकी एयरक्राफ्ट को ही जमींदोज कर दिया.

ये भी पढ़ें: भारत के फाइटर जेट गिरने का दावा करते रहे ट्रंप, अब खुद के कितने गिरे?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस घटना की पुष्टि की है. उसने बताया कि तीनों विमानों में बैठे सभी 6 पायलट सेफ हैं. वो समय रहते फाइटर प्लेन से बाहर निकल गए थे. कुवैती डिफेंस सिस्टम ने भी गलती से हुई इस घटना को कबूल किया है. इसके कारणों की जांच की जा रही है.

वहीं, इससे पहले कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना की जानकारी दी थी. बताया था कि प्लेन के क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये कार्रवाई अमेरिकी सेना के साथ मिलकर की गई है.

वीडियो: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने अमेरिका को कैसा झटका दे दिया?

Advertisement

Advertisement

()