The Lallantop

इंस्टाग्राम रील बनाते हुए लड़की ने कुत्ते को मारी लात, वीडियो देख लोग भड़के तो माफी मांगी

जब लोगों ने जमकर लगा दी फटकार तो लड़की बोली, 'मैं तो पशु प्रेमी हूं'

Advertisement
post-main-image
रील्स के लिए कुत्ते को लात मारती इन्फ्लुएंसर.

किरन काजल नामक एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल है. इसमें वो एक कुत्ते को लात मारती हुई दिख रही हैं. हालांकि ये वीडियो अब किरन काजल को भारी पड़ गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये आपत्ति जताई है कि कुत्ते को इस तरह लात मारना सही नहीं है और यह 'पशु क्रूरता' के दायरे में आता है. इसे लेकर कई यूजर्स ने इस वीडियो को रिपोर्ट किया है और अथॉरिटीज के पास कई शिकायतें भेजी गई हैं.

इस विरोध के बार इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने वीडियो डिलीट कर दिया है और माफी मांगी है. उन्होंने एक अन्य वीडियो अपलोड कर कहा वह कुत्तों से प्रेम करती हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा,

'मैं एक वीडिया बना रही थी. मैंने हल्के से मारा था, लेकिन इससे उसे कोई चोट नहीं पहुंची थी. मैं जानवरों से प्रेम करती हूं. जो भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं.'

इस समय अमेरिका में रह रहीं एक्टर और पशु अधिकार कार्यकर्ता तराना सिंह ने इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर शिकायत की और कहा कि ये बेहद भयावह है.

Advertisement

उन्होंने ट्वीट कर कहा,

'ये बेहद भयावह और अमानवीय है. क्या हम लाइक्स और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए इस स्तर तक गिर जाएंगे. हम युवाओं और बच्चों को क्या सिखा रहे हैं?'

तराना सिंह ने इंडिया टुडे से कहा, 

'केवल कुछ लाइक पाने और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इन्फ्लुएंसर द्वारा एक बेजुबान आवारा कुत्ते को लात मारते देखना निराशाजनक है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ये समाज के लिए कलंक हैं.'

इस मामले को लेकर कई अन्य यूजर्स ने भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने आश्चर्य जताया है कि रील्स बनाने के लिए कुत्ते के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है.

वीडियो: गौर गोपाल दास ने गीता पर खुलासा कर कहा- ऐसी ऑडियंस नहीं देखी

Advertisement