The Lallantop

कोबरा के कांटने के बाद भी गाती रही इंडोनेशियन पॉप स्टार

लोगों ने डॉक्टर के पास चलने को कहा पर इरमा ने मना कर दिया. एंटीडोट भी नहीं लिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
स्टोरी एडिटर- जागृतिक छोटू
  कोबरा सांप के काटने से रविवार को इंडोनेशिया की पॉप सिंगर इरमा बुले की मौत हो गई. वो 29 साल की थी. एक स्टेज शो में उसे कोबरा ने काट लिया था. दरअसल उस शो में सांप प्रॉप की तरह इस्तेमाल हो रहा था. पहला गाना इरमा ने बहुत अच्छे से गाया. और कोबरा को भी नचाया. दूसरे गाने के बीच में वो गलती से उसकी पूंछ पर चढ़ गई. कोबरा गुस्सा गया और काट लिया उसकी जांघ पर. लोगों ने इरमा को डॉक्टर के पास जाने को कहा पर उसने मना कर दिया. उन्हें लगा कि सांप के जहरीले दांत तोड़े जा चुके हैं. सपेरे से एंटीडोट लेने से भी मना कर दिया. और वो गाने लगी. सांप के साथ शो करना वेस्ट जावा में आम बात है. और ये बात इरमा को पता थी. कोबरा के काटने के 45 मिनट बाद इरमा उल्टी करने लगी. और बेहोश होकर गिर गई. लोग उसे अस्पताल ले गए पर वो मर चुकी थी. ये है उस शो का वीडियो. https://youtu.be/k1l_vMeJ1sY

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement