The Lallantop

बटुए में फिट हो जाएगी एक पाव की ये 'निडर' रिवॉल्वर

250 ग्राम वजन है. एक राउंड में ये रिवॉल्वर 8 गोलियां दागेगी.

Advertisement
post-main-image
गोली चलाने के आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं.
गुरु एक ऐसी रिवॉल्वर बनी है, जिसका वजन बस 250 ग्राम है. इंडिया में इससे हल्की रिवॉल्वर अब तक नहीं बनी है. वजन में हल्की है तो ये न सोचना कि गोली-वोली चलेगी या नहीं. क्योंकि इस रिवॉल्वर से धांय से गोली दागी जा सकती है. एक राउंड में पूरी 8 गोलियां दागेगी ये रिवॉल्वर. 'मेक इन इंडिया' के तहत, राइफल फैक्ट्री इशापोर ने रिवॉल्वर को डिजाइन किया है. रिवॉल्वर का नाम रखा गया है 'निडर'. कीमत महज पूरे 35 हजार. साइज इत्ता छोटा है कि बॉडी के किसी भी खोपचे में फिट हो जाएगी. एकदम जेम्स बॉन्ड माफिक. संस्कारी वाला जेम्स बॉन्ड नहीं, इंग्लिश पिच्चर वाला जेम्स बॉन्ड. द टाइम्स ऑफ इंडिया के एक खबर के मुताबिक, रिवॉल्वर को महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है. पर अइसा नहीं है कि आदमी इसका यूज नहीं कर पाएंगे. हथियार बनाने वाली कंपनी 'द प्रीमियर इंडियन' इस रिवॉल्वर को सोमवार को लॉन्च करेगी. इससे पहले एक 'निर्भीक' नाम की रिवॉल्वर थी, उसका वजन 500 ग्राम था. 'निर्भीक' की कीमत करीब 1 लाख 22 हजार थी. इस लिहाज से देखें तो 'निडर' सस्ती ही पड़ेगी 'निर्भीक' से. और हां, कोई गुंडागर्दी नहीं चल रही है. बाकायदा लाइसेंस लेना पड़ेगा रिवॉल्वर के लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement