The Lallantop

12 हजार करोड़ का ड्रग्स इस तरह से भारत आने वाला था, पता भी नहीं चलता, लेकिन...

पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक ने अब क्या राज खोले हैं?

Advertisement
post-main-image
12 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स साथ पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक ने क्या-क्या बताया? (फोटो- आजतक)

केरल में कोच्चि के कोस्ट से 13 मई को 2500 किलोग्राम से भी ज्यादा की ड्रग्स पकड़ा गया. कीमत लगभग 12 हजार करोड़ रुपये (Drugs Seized in Kerala). साथ में 29 साल के एक पाकिस्तानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया. NCB ने शख्स से पूछताछ की तो पता चला कि ड्रग्स को छोटे-छोटे हिस्सों में भारत लाने की तैयारी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NCB के अधिकारियों ने बताया कि इतना सारा ड्रग्स एक बड़े जहाज के जरिए ले जाया जा रहा था. ड्रग्स का नाम मेथमफेटामिन बताया गया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक ने पूछताछ में बताया है कि उसे ये ड्रग्स छोटी नाव में लोगों को डिलीवर करना था. इसे आगे श्रीलंका और भारत ले जाया जाना था. पता चला है कि इतनी बड़ी खेप को भारत में छोटी नावों में नहीं ले जाना था, इसलिए खेप का कुछ हिस्सा श्रीलंका डायवर्ट किया जाना था. फिर कुछ हफ्तों बाद ये भारत लाया जाता.

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार एक NCB अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया शख्स पाकिस्तान में बलूच क्षेत्र से होने का दावा कर रहा है. वो ड्रग्स रिसीव करने वालों की पहचान करने में एक जरूरी सोर्स साबित हो सकता है. उसे पता था कि ड्रग्स को किसे, कब और कहां डिलीवर करना था.

पाकिस्तान कनेक्शन!

ड्रग्स के जिन बोरों को सीज किया गया है, उन पर ‘खुशबू’ और '555' नाम लिखे हुए हैं. वो 40 और 20 किलो वाले जूट के बोरे हैं. पाकिस्तान में एक चावल की कंपनी का नाम खुशबू है, जिसे हाजी दाऊद एंड संस चलाते हैं. एक और शाहीन नाम की कंपनी है जिसे अल फैसल नाम का एक शख्स  चलाता है. बोरे कथित तौर पर इन्हीं से जुड़े हैं. NCB का कहना है कि इन्हें पाकिस्तान में पैक किया गया है.

इससे पहले, ड्रग्स को पकड़ने के लिए ऑपरेशन के तहत NCB और नेवी का जॉइंट ऑपरेशन चला था. ऑपरेशन में DRI और गुजरात ATS जैसी ड्रग्स स्मगलिंग के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों की भी मदद ली गई. क्योंकि ऑपरेशन समुद्र और उसके आसपास होना था इसलिए भारतीय नौसेना के इंटेलिजेंस विंग को भी इसमें शामिल किया गया. मकरान समुद्र तट से भारी मात्रा में मेथमफेटामिन ले जाने वाले 'मदर शिप' की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी. तभी शिप को इंटरसेप्ट कर ढाई टन ड्रग सीज किया गया.

Advertisement

बताया गया कि पाकिस्तान और ईरान के नजदीक मकरान नाम के समुद्र तट से इस मदर शिप में ड्रग के बोरे डाले जाते हैं. बाद में समुद्र यात्रा के दौरान ये जहाज नशीले पदार्थ को छोटे-छोटे जहाजों तक पहुंचाता है.

वीडियो: आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में अरेस्ट किया था, NCB अफ़सर की अब क्यों नौकरी चली गई?

Advertisement